चैम्पियंस लीग : वारियर्स ने विक्टोरिया को 28 रनों से हराया
पोर्ट एलिजाबेथ। सेंट जॉर्ज्स पार्क स्टेडियम में सोमवार को खेले गए चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण के ग्रुप-ए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के वारियर्स क्लब ने आस्ट्रेलिया की विक्टोरिया बुशरेंजर्स को 28 रनों से पराजित कर दिया। डेवे जैकब्स को 59 रनों की तूफानी पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विक्टोरिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी।
विक्टोरिया की ओर से डेविड हसी ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। एरॉन फिंच ने 25 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज अपनी टीम को उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सका।विक्टोरिया के दो विकेट जल्दी गिर गए। राबर्ट क्वेने एक रन के निजी योग पर तीसरे ओवर में पेवेलियन लौट गए। इसके बाद ब्रैडले हॉज 15 गेंदों में दो चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का कुल योग 20 रन था।
एरॉन फिंच 20 गेंदों में दो छक्के की मदद से 25 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। एंड्रयू मैक्डोनाल्ड 19, मैक्सवेल दो, क्लिंटन मैके एक, जॉन हेस्टिंग्स छह रन बनाकर आउट हुए जबकि मैथ्यू हेड खाता भी नहीं खोल पाए।वारियर्स की ओर से जुअन थेरान ने तीन और मखाया एंटिनी ने विक्टोरिया के दो विकेट चटकाए। निकी बोए, जोहान बोथा, जस्टिन क्रुश्च और लोनाबो तोत्सोबे को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।वारियर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज डेवे जैकब्स ने तूफानी पारी खेलते हुए 59 रन बनाए। इसके अलावा मार्क बाउचर ने 31 रनों का योगदान दिया।वारियर्स का पहला विकेट 10वें ओवर में डेवे जैकब्स के रूप में गिरा। जैकब्स ने 39 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। 11वें ओवर में एश्वेल प्रिंस 16 रन के निजी योग पर आउट हो गए। उन्होंने 19 गेंदों में एक चौका लगाया।
इंग्राम ने आठ गेंदों में एक चौके की मदद से आठ रन बनाए। मार्क बाउचर ने 28 गेंदों में तीन चौके की मदद से 31 रन बनाए। इसके अलावा जस्टिन क्रुश्च एक और जोहान बोथा ने 20 रन बनाए।विक्टोरिया की ओर से एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने दो विकेट हासिल किए। डिर्क नैन्स, शेन हारवुड और क्लिंटन मैके को एक-एक विकेट मिले।
वारियर्स की टीम पहली बार चैम्पियंस लीग में खेल रही है जबकि विक्टोरिया की टीम दूसरी बार अपनी दावेदारी पेश कर रही है। उसने पहले संस्करण का सेमीफाइनल खेला था।वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार इस कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।
चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्ट्रेलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications