IPL 2020: सभी टीमों ने किया था रिजेक्ट, पर चेन्नई सुपर किंग्स ने किया पिक, जानें क्या है खास
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के लिये पिछले साल हुई खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान जहां कई टीमों ने दिग्गज खिलाड़ियों पर दांव खेला तो वहीं कुछ टीमों ने युवा खिलाड़ियों पर भी दांव लगाया। इस नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने आर अश्विन (R Ashwin) के सुपर फैन आर साई किशोर (R sai kishore) को अपने खेमें में शामिल कर सभी को चौंका दिया। उल्लेखनीय है कि साई किशोर को लेकर बाकी किसी टीम ने अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, लेकिन तभी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने साई किशोर को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीद कर उनके सपने को सच कर दिया।
और पढ़ें: खतरे में पड़ी मिस्बाह उल हक की नौकरी, शोएब अख्तर बनेंगे पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर
किशोर टीएनपीएल की उन प्रतिभा में से एक हैं, जिसने अपनी बाएं हाथ की धीमी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने शुरुआती सीजन में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
और पढ़ें: IPL 2020: खिलाड़ियों से संपर्क कर सकते हैं मैच फिक्सर-सट्टेबाज, ACU ने बताया क्या है रोकने का प्लान

सभी टीमों ने किशोर को था नकारा
आर साई किशोर तमिलनाडु के मादीपाक्काम के इलाके से आईपीएल में खेलने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं। किशोर ने आईपीएल में खेलने के लिये मुंबई इंडियंस की टीम के लिये भी ट्रायल दिया था, वहीं सीएसके और किंग्स इलेवन पंजाब के लिये बतौर नेट बॉलर भी प्रैक्टिस की है। हालांकि सभी की तरफ से रिजेक्ट किये जाने के बाद आखिरकार इस गेंदबाज को सीएसके की टीम ने अपने पाले में सेलेक्ट कर लिया।

अश्विन के सुपर फैन हैं किशोर
गौरतलब है कि साई किशोर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व गेंदबाज आर अश्विन के सुपर फैन हैं। वह खुद को अश्विन से जोड़ते हैं, क्योंकि दोनों लंबे हैं और उनका मानना है कि वह अश्विन की तरह अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। तमिलनाडु के लिए डेब्यू करते समय किशोर ने अश्विन के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। अश्विन की तरह किशोर भी 99 नंबर की जर्सी पहनते हैं।

अब तक कई रिकॉर्ड बना चुके हैं साई किशोर
साई किशोर 2017 टीएनपीएल में 17 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे थे । 2019 सीजन में वह ट्रिची वॉरियर्स के कप्तान बने। 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी थे। किशोर ने 12 मैचों में 20 विकेट लिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
