ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगला हेड कोच नहीं बनना चाहते हैं पोंटिंग, जानें क्या है कारण
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से जुड़ गये हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय में हेड कोच जस्टिन लैंगर के काम करने के तरीकों और खिलाड़ियों के साथ बर्ताव को लेकर काफी विवाद देखने को मिला है, जिसके बाद लैंगर को टीम के मुख्य कोच से भी हटाने की मांग की है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लैंगर को अपना समर्थन देते हुए उनके कार्यकाल को रद्द करने से इंकार कर दिया है।
और पढ़ें: ओवल टेस्ट में वापसी के लिये भारत को कम से कम 5 सेशन करनी होगी बल्लेबाजी, इंग्लैंड से 56 रन पीछे
इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अगले राष्ट्रीय कोच के लिये नये नाम लिये जा रहे हैं जिसमें टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम भी लिया जा रहा था, हालांकि जब रिकी पोंटिंग से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्हें सभी संभावनाओं को खारिज कर दिया है। रिकी पोंटिंग इस समय आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के हेड कोच के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन वह यह काम सिर्फ कुछ महीनों तक ही करने को लेकर खुश हैं।
और पढ़ें: 'बाउंसर मार के सिर फोड़ इसका', रवि शास्त्री ने सुनाया इमरान खान से जुड़ा 34 साल पुराना किस्सा

बहुत ज्यादा टाइम लेती है फुल टाइम कोचिंग
उल्लेखनीय है कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये कोच के अलावा पोंटिंग कॉमेंटेटर और एनालिस्ट की भूमिका में भी काम कर चुके हैं और 2019 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के सपोर्टिंग स्टाफ में बल्लेबाजी सलाहकार भी रहे थे। हालांकि रिकी पोंटिंग का मानना है कि वो यह सभी काम पार्ट टाइम तौर पर करने को लेकर खुश हैं और फुल टाइम कोचिंग को लेकर तैयार नहीं हैं क्योंकि उसके लिये काफी समय और कमिटमेंट की दरकार होती है।
पर्थ रेडियो स्टेशन एसईएन के शो गिली एंड गोस में बात करते हुए पोंटिंग ने कहा,'मैं अपने जीवन में जहां पर हूं वहां पर कोचिंग बहुत ज्यादा समय देने वाला काम है। इसी कारण से मैंने आईपीएल में कोचिंग करने का फैसला किया क्योंकि यह हमारे यहां पर ऑफ सीजन हो है और सबसे बड़ी बात यह सिर्फ 8-9 हफ्तों की कमिटमेंट होती है और यह ऑस्ट्रेलियन समर और उन सभी चीजों के बीच नहीं आता जो कि मुझे काफी पसंद है।'

अगर टीम पार्ट टाइम के लिये कहेगी तो कोचिंग को तैयार
रिकी पोंटिंग ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई समर में टेस्ट मैच देखना और चैनल 7 के साथ जुड़कर बिग बैश लीग का हिस्सा बनना काफी पसंद है और आईपीएल में कोचिंग करने से इसमें कोई परेशानी नहीं होती है।
उन्होंने कहा,'अगर मैं ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़कर काम कर सकूं और ऑस्ट्रेलियन विंटर के दौरान किसी और टीम के साथ भी काम कर सकूं तो यह मेरे लिये ठीक है। कुछ ऐसा ही योगदान मैंने विश्वकप के दौरान भी किया था जिसमें जस्टिन ने मुझे सपोर्टिंग स्टाफ का हिस्सा बनने को कहा और मैंने अपना काम किया लेकिन फुल टाइम कोचिंग मेरे लिये नहीं है।'

पोंटिंग ने बतायी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमजोरी
गौरतलब है कि जब रिकी पोंटिंग से यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि टीम में विस्फोटक बल्लेबाजों की कमी नजर आ रही है। उन्होंने कहा सभी अच्छे बल्लेबाज टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और बिग बैश लीग की टीम में भी इसी पायदान पर खेलते नजर आते हैं।
उन्होंने आगे कहा,'हमारी टी20 टीम में सभी बल्लेबाज पहले, दूसरे या तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करते हैं और बिग बैश लीग में भी इसी पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए वह हर सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनते हैं,और इन्ही खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है। लेकिन जो खिलाड़ी 4, 5 और 6 पर बल्लेबाजी करते हैं क्या वो ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं, तो आपको जवाब मिलेगा नहीं एक भी खिलाड़ी नहीं है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
