Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस साल नहीं होगी चैंपियंस ट्राफी

दुबई, 24 अगस्त: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैंपियंस ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता इस साल नहीं होगी। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट को अगले वर्ष तक के लिए टाल दिया गया है।

रविवार को आईसीसी की कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन सितम्‍बर में पाकिस्‍तान में होना था।

पाकिस्‍तान में सुरक्षा कारणों के चलते आखिरकार क्रिकेट प्रेमियों को निराशा झेलनी ही पड़ी। दक्षिण अफ्रीका द्वारा ट्राफी में खेलने से इंकार करने के बाद आखिरकार आईसीसी ने अपना फैसला सुना दिया। इससे पहले आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के क्रिकेट बोर्ड भी साफ तौर पर कह चुके थे कि पाकिस्तान भेजकर वे अपने खिलाड़ियों की जान जोखिम में नहीं डालना चाहेंगे।

पूर्व में हुईं आईसीसी की बैठक में पाकिस्‍तान की मेजबानी पहले ही पक्‍की हो चुकी थी, लेकिन प्रतियोगिता कब होनी है, यह आईसीसी तय नहीं कर सका। अंतिम निर्णय यही हुआ कि अब यह ट्राफी अगले साल होगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+