'नीली जर्सी पहनने का इंतजार था बस', यशस्वी के शतक के बाद पिता और बचपन के कोच की खुशी सातवें आसमान पर
IND vs WI Test Series 2023: यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट मैच में जिस तरह से डेब्यू शतक लगाया है उससे उनके पिता और कोच बहुत ही खुश हैं। यशस्वी के पिता उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे भदोही में पेंट की दुकान चलाते हैं।
दुकान भी छोटी ही है और जब यशस्वी ने शतक बनाया तो भारत में रात के 11:30 हो रहे थे। आमतौर पर इस समय से पहले ही यशस्वी के पिता भूपेंद्र सो जाते हैं लेकिन इस बार वे अपने बेटे को देख रहे थे।
बेटे की सेंचुरी पर खुशी जाहिर करते हुए भूपेंद्र ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया, "नीली जर्सी पहनने का इंतजार था बस।"
बता दे नीली जर्सी का मतलब टीम इंडिया में आने से है। यशस्वी इस बार नीली नहीं, बल्कि सफेद जर्सी में थे लेकिन उनका चयन टीम इंडिया में हो चुका है और वे यहां इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए टेस्ट मैच में पहला शतक लगा चुके हैं, जो ज्यादा मायने रखता है।
भूपेंद्र कहते हैं, "यशस्वी ने बहुत ज्यादा संघर्ष किया है।" यशस्वी अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए मुंबई चले गए थे जहां उन्होंने टेंट में रातें काटी हैं, पानी पुरी बेची है, कड़ा संघर्ष किया है। फिर वे जूनियर क्रिकेट में आए, भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट में खेले, इंडिया ए खेले और अब टेस्ट मैच की कैप मिल गई है।
जबकि भारत से काफी दूर लंदन में यशस्वी जयसवाल के शतक के समय शाम के 7:00 बज रहे थे। तब यशस्वी के बचपन के कोच और मुंबई में उनके लोकल गार्जियन ज्वाला सिंह भारत जाने वाली अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे।
कोच ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "मुझे पता था कि यशस्वी बढ़िया खेलेगा। उसने आईपीएल में 4 सीजन अच्छा खेला है और घरेलू क्रिकेट में भी ऐसा ही किया है। उसने वर्ल्ड क्लास लेवल के गेंदबाजों को दबाव में बढ़िया खेला है।
"उसको पता है कि टॉप क्वालिटी की बोलिंग को कैसे खेलना है। आप चाहे क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट ले लीजिए, सब में आपको 9 फील्डरों को ही छकाना होता है।"
ये भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर किसी भी हाल में रोहित और कोहली की 'जीत' नहीं, दीप दासगुप्ता ने बताया कारण
हालांकि यशस्वी की पारी उनकी आईपीएल पारी से बिल्कुल अलग थी। आईपीएल में वे तूफानी खेलते हैं तो यहां उन्होंने धीमी और बिल्कुल सुस्त पड़ चुकी आउटफील्ड पर 350 गेंदों का सामना करते हुए 143 रन बना लिए हैं और अभी भी दूसरे दिन की समाप्ति के बाद क्रीज पर टिके हुए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
