हार्दिक पांड्या ने बताया किस खिलाड़ी से उन्हें मिलती है प्रेरणा
नई दिल्ली। दूसरे टी-20 मुकाबले में जिस तरह से भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई उसमे हार्दिक पांड्या की भूमिका काफी अहम थी। हार्दिक पांड्या की नाबाद 42 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 194 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया। मैच के बाद पांड्या ने बताया कि उन्हें वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर केरून पोलार्ड से प्रेरणा मिलती है और वह उन्हें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

पोलार्ड से मिलती है प्रेरणा
पांड्या ने कहा कि पोलार्ड अपनी टीम और फ्रेंचाइजी के लिए यह कई बार किया है। मेरे लिए वो हमेशा प्रेरणा रहेंगे। उनकी कूछ जबरदस्त पारियों को देखने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हम सबने आईपीएल में क्रिकेट खेला है, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हमे एक कदम आगे रहने की जरूरत होती है क्योंकि यह प्रोफेशनल खेल है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए आपका प्यार होता है, आप दबाव महसूस करते हैं। लोगों को आईपीएल से आत्मविश्वास मिलता है, मैं आईपीएल में भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, मैच को कैसे फिनिश किया जाए इसकी मैं योजना बनाता था।

अपनी जिम्मेदारी निभा रहा
अपनी आतिशी पारी के बारे में पांड्या ने कहा कि मैंने पहले भी इस तरह से बल्लेबाजी की है। बस अब मेरे प्रदर्शन को अब हाइलाइट किया जा रहा है। हम हमेशा से शीर्ष की लिस्ट में रहे, अधिकतर बार मैं शीर्ष तीन बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में रहा। फिलहाल मैं बहुत अच्छे जोन में हूं और मौजूदा स्थिति से बहुत ज्यादा अभिभूत नहीं हूं। यह मेरा काम है कि मैच को फिनिश करूं और मैंने ये इस मैच में किया।

टेस्ट टीम में मिले जगह
पांड्या के शानदार खेल के चलते पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की मांग की है। मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके हार्दिक पांड्या का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि सफेद गेंद से हार्दिक पांड्या ने तकरीबन 90 के औसत से बल्लेबाजी करके खुद को साबित किया है। समय है कि उन्हें टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया जाए, जिस जबरदस्त फॉर्म में इस समय हार्दिक पांड्या हैं वह भारतीय टीम के लिए टेस्ट सीरीज में काफी मददगार साबित हो सकती है। बता दें का हार्दिक पांड्या ने दूसरे टी-20 मैच में 22 गेंदों पर 42 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली थी और टीम को सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications