दीप दासगुप्ता ने किया अपनी T20 WC टीम का ऐलान, डेविड वॉर्नर को बाहर कर किया हैरान
नई दिल्ली। यूएई में खेला गया टी20 विश्वकप आखिरकार समाप्त हो गया है और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल कर अपना पहला खिताब जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया की इस टीम ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को मात देकर 8 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के बाद आईसीसी ने अपनी टूर्नामेंट की बेस्ट टीम का ऐलान भी कर दिया है जिसकी कमान उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम को हाथ में दी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने भी विश्वकप की अपनी टीम का चयन किया है और अपनी प्लेइंग 11 में कई बोल्ड निर्णय लेते हुए कई ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है जिनका प्रदर्शन शानदार रहा था, वहीं पर उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डेविड वॉर्नर को कोई जगह नहीं दी है।
क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने दीपदास गुप्ता ने बाबर आजम को अपनी टीम की कमान सौंपी है तो वहीं पर मोहम्मद रिजवान को टीम का दूसरा ओपनर बनाया है। यहां पर सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि दीपदास गुप्ता ने बाबर और रिजवान को अपने सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे डेविड वॉर्नर को बाहर कर दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपनी टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये जोस बटलर और चरिथ असलंका को चौथे पायदान के लिये चुना।
और पढ़ें: IND vs NZ: जयपुर टी20 में होगी रिकॉर्ड की बारिश, रोहित-चहल पर होगी खास नजर

बाबर-रिजवान को बनाया ओपनर, वॉर्नर को नहीं दी जगह
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,'चलिये मेरी टीम ऑफ द टूर्नामेंट के बारे में बात करते हैं, जिसमें सबसे पहला नाम मोहम्मद रिजवान का है, रिजवान के लिये यह टूर्नामेंट काफी शानदार रहा है और वो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर भी बनें, तो वहीं पर बाबर आजम दूसरे नंबर पर खेलेंगे। उनके पास टीम की कमान भी रहेगी। तीसरे नंबर के लिये मैं जोस बटलर को चुनता हूं। वह मेरी टीम में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं उनके नियमित स्थान से हटकर खेलने के लिये चुनता हूं, वो कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। मेरे हिसाब से जोस बटलर दुनिया के बेस्ट टी20 बल्लेबाज हैं।'

बटलर करेंगे नंबर 3 पर बल्लेबाजी
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा,'बटलर के बाद मेरी टीम में चरिथ असलंका रहेंगे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम में मोईन अली और डेविड वीज ऑलराउंडर की भूमिका निभायेंगे। ड्वेन प्रेटॉरियस ने डेथ ओवर्श में शानदार गेंदबाजी की है, इसलिये वो भी मेरी टीम का हिस्सा बनेंगे, साथ ही वो बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं। इसके बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वनिंदु हसरंगा और राशिद खान टीम का हिस्सा बनेंगे। मेरी टीम की तेज गेंदबाजी का जिम्मा एनरिच नॉर्खिया और ट्रेंट बोल्ट संभालेंगे।'

एरॉन फिंच की कप्तानी के फैन हुई दीपदास
अपनी प्लेइंग 11 में एरॉन फिंच को जगह न देने के बावजूद दीपदास गुप्ता ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की तारीफ की और कहा कि मेरी नजर में उनकी कप्तानी शानदार रही है। एरॉन फिंच ने बल्लेबाजी में संघर्ष करने के बावजूद एक बेहतरीन कप्तान के तौर पर टीम को संभाला और खिताब भी जिताया।
उन्होंने कहा,'एरॉन फिंच मेरी नजर में काफी प्रभावशाली रहे, वह बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे थे जो कि आपके लिये कप्तानी करना मुश्किल कर देता है। आप टीम की जीत में ज्यादा योगदान नहीं दे रहे हों तो इससे दबाव बनता है लेकिन उन्होंने इसे अच्छे से हैंडल किया और लगातार सुधार करते गये। जिस तरह से उन्होंने हेजलवुड, कमिंस, एडम जाम्पा और मैक्सवेल की गेंदबाजी का इस्तेमाल किया वह काबिल ए तारीफ है।'

ऐसी है दीपदास गुप्ता की विश्वकप टीम
दीप दासगुप्ता की टूर्नामेंट की टीम: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, जोस बटलर, चरित असलंका, मोइन अली, डेविड वीस, ड्वेन प्रिटोरियस, वनिन्दु हसरंगा, राशिद खान, एनरिक नॉर्टजे, ट्रेंट बोल्ट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
