Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस क्रिकेटर ने जेल में काटे दिन, फिर वकील से हुआ प्यार और कर ली शादी

नई दिल्ली। क्रिकेटरों का प्यार में पड़ना कोई नई बात नहीं है। जहां दुनिया इनके खेल को देख प्रभावित होती है तो कई लड़कियां इनका लाइफस्टाइल देखकर अपना दिल हार बैठती हैं। कई भारतीय क्रिकेटर्स भी प्यार में पड़कर पर लड़कियां दिल हार बैठती हैं। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की कहानी गजब है। मैच फिक्सिंग में आरोपी साबित होने पर जेल काटी, इस दाैरान उनका केस लड़ने वाली वकील ही उनके दिल में समा गईं। बस फिर क्या, जब आमिर जेल से बाहर आए तो उसी वकील से प्यार का इजहार कर शादी कर ली।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

आमिर का करियर खतरे में पड़ गया था जब साल 2010 में उनपर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा। वे तब इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जानबूझकर नो-बॉल फेंकने के केस में आरोपी पाए गए थे। केच चला तो उनकी वकील थीं पाकिस्तानी मूल की नरगिस। आमिर का केस लड़ने के लिए नरगिस आगे आईं। इस केस की सुनवाई के वक्त नरगिस को हार मिली, क्योंकि उनपर 5 साल का बैन लगाने का फैसला सुनाया गया था। इसी केस की सुनवाई के दौरान दोनों को प्यार हो गया। आमिर के मुश्किल समय में वह उनके साथ ही थी। स आमिर ने पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश लड़की नरजिस खान से 20 सितंबर 2016 को लाहौर में निकाह किया। इस शादी में पाकिस्तान क्रिकेट की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। हालांकि उन्होंने 2014 में ही नरगिस से शादी कर ली थी लेकिन तब वे सजा भी काट रहे थे जिस कारण वह बड़ा प्रोग्राम नहीं कर सके थे।

बैन के बाद की थी शानदार वापसी

बैन के बाद की थी शानदार वापसी

आमिर ने महज 17 साल की उम्र में ही कहर ढाते हुए पहचान बना ली थी। साल 2009 में आमिर को पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया। हालांकि, इसके एक साल बाद ही इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के चलते उनपर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया। उनकी सजा 2015 में पूरी हुई। उन्होंने फिर से क्रिकेट में वापसी की और अपनी लय फिर से हासिल करते हुए खुद को बेहतर क्रिकेटर बनाया।

2017 चैंपियंस ट्रॉफी में की थी अद्भुत गेंदबाजी

2017 चैंपियंस ट्रॉफी में की थी अद्भुत गेंदबाजी

आमिर पर उस समय प्रतिबंध लगा जिस उम्र में तेज गेंदबाज के बाद सबसे ज्यादा मौके रहते हैं फिर भी आमिर ने 2016 में पाकिस्तान टीम में वापसी की। उन्होंने लगातार प्रदर्शन करते हुए विश्व स्तर पर फिर अपना नाम बनाया। साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमिर ने भारत के खिलाफ अद्भुत गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को खिताब जीतने में मदद की। कुछ समय पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह वनडे और टी20 टीम से भी बाहर हैं।

Story first published: Thursday, July 23, 2020, 19:41 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+