Tokyo Olympics: हॉकी में टीम इंडिया की जबरदस्त वापसी, स्पेन को 3-0 से हराया
टोक्यो, 27 जुलाई। ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन के खिलाफ जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए स्पेन को 3-0 से हरा दिया है। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम पूल ए में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं स्पेन की बात की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-3 से हार के बाद अर्जेंटीना के खिलाफ टीम ने 1-1 से ड्रॉ खेला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से हार के बाद भारतीय टीम की स्पेन के खिलाफ मैच में यह जबरदस्त वापसी है।
पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने सिमरनजीत सिंह के स्कोर से बढ़त बनाई, जिसके बाद भारतीय खेमे ने राहत की सांस ली। लेकिन जब रूपिंदर सिंह ने दूसरा गोल मारा तो भारत ने पहले क्वार्टर के अंत तक 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीम की ओर से कोई गोल नहीं हुआ। जिसके चलते तीसरे गोल तक भारतीय टीम ने 2-0 से बढ़त को बरकरार रखा। चौथे क्वार्टर में रूपिंदर ने एक और गोल दागकर भारतीय टीम की बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। रूपिंदर सिंह ने यह गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए हासिल किया। बता दें कि स्पेन के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
