श्रीसंत के दूसरे टेस्ट में खेलने की संभावना नहीं
नयी दिल्ली . 24 नवम्बर .वार्ता . पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता में खेले जाने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भारतीय टीम को तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत के बिना ही उतरना पड सकता है 1 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई . के चिकित्सा अधिकारी डा . अनंत जोशी ने कल कहा कि श्रीसंत के बाएं कंधे की हड्डी टूट गई है और इसे ठीक होने में समय लगेगा1 इसके कारण उनके 30 नवम्बर से पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता के इडेन गार्डेन मैदान में होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलने की संभावना लगभग नहीं के बराबर है
श्रीसंत पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर में खेले गए अंतिम एकदिवसीय मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान गिर गए थे. जिसके कारण उनके कंधे में चोट आई थी और उन्हें पहले टेस्ट मैच में शामिल नहीं किया गया
पाकिस्तान के खिलाफ अभी हाल में समाप्त हुए एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान श्रीसंत और आर.पी . सिंह के चोटिल होकर टीम से बाहर होने के कारण टीम प्रबंधन ने टीम में मुनाफ पटेल को शामिल किया
सूत्रों के अनुसार यदि चिकित्सक श्रीसंत की चोट क े आपरेशन की सलाह देते हैं तो उन्हें इस चोट से उबरने में समय लग सकता है
अमित.सुरेश नंद1152 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications