Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हर मैच को चुनौती की तरह लेंगे कुंबले

anil kumbleबेंगलूर,10 नवंबरः भारतीय टेस्ट टीम के नवनियुक्त कप्तान अनिल कुंबले ने कहा है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला को चुनौती की तरह लेंगे.उन्होंने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि पहले टेस्ट के अंतिम एकादश का चयन करने के लिए वह सभी खिलाड़ियों के साथ सलाह मशविरा करेंगे.

कुंबले ने कहा कि निरंतरता बनाए रखना हमारा मुख्य लक्ष्य है और इस बात के मद्देनजर मैं पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों से बातचीत करुंगा.कप्तान बनाए जाने के सवाल पर कुंबले ने कहा कि वह लंबे समय से टीम इंडिया की कप्तानी करने की इच्छा रखते थे.उ

न्होंने कहा कि मैंने इसका लंबे समय तक इंतजार किया, लेकिन मैं समझता हूं कि यह देर आए दुरूस्त आए का मामला है और मैं इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं.उन्होंने कहा कि टीम इंडिया का टेस्ट बनाए जाने से मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं.

मुझे अच्छा लगा कि चयनकर्ताओं ने मेरे ऊपर विश्वास जताया और यह जिम्मेदारी दी. मुझे उम्मीद है कि मुझे सभी खिलाड़ियों का समर्थन मिलेगा. कुंबले ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला चुनौती भरा होगा और मैं हरेक मैच को एक चुनौती के रूप में लूंगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+