पाक में बिगडते हालात से आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर चिंतित
सिडनी. 26 नवंबर .रायटर. आस्ट्रेलिया के खिलाडियों में अगले साल होने वाले पाकिस्तान दौरे को लेकर चिंता बढती जा रही है1 वे पाकिस्तान में आपतकाल लगने के बाद वहां बिगडते हालात को देखते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हैं1 आस्ट्रेलिया क्रिकेटर संघ .ए सी ए. के अध्यक्ष डैरेन लेमैन ने आज यहां संवाददाताओं से कहा .. खिलाडियों की सुरक्षा को खतरा होने की स्थिति में दौरा रद्द किया जाना चाहिए या फिर इसे किसी तटस्थ जगह पर कराया जाए1.. लेमैन ने कहा .. अगर पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति ठीक रही तो खिलाडियों को वहां जाने में कोई परेशानी नहीं होगी1 लेकिन हमारा मानना है कि हालात सही नहीं होने पर दौरा रद्द किया जाना चाहिए1.. आस्ट्रेलिया टीम को अगले मार्च में पाकिस्तान जाना है1 लेकिन ए सी ए और क्रिकेट आस्ट्रेलिया . सी ए . का दल जनवरी में पाकिस्तान जाकर वहां के हालात का जायजा लेगा1 लेमैन ने कहा .. हम अपने निष्कर्ष खिलाडियों के सामने रख देंगे जिन्हें अंतिम फैसला करना है1.. पार्थिव राज वीरेन्द्र155
रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications