Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूएई में IPL 2020 होने की खबर फैली तो ट्विटर पर आए मजेदार रिएक्शन, देखें

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आग की तरह खबर फैल चुकी है कि इस बार आईपीएल सीजन 13 यूएई में हो सकता है। शुक्रवार को बीसीसीआई अपैक्स कॉउंसिल की मीटिंग आयोजित हुई। इस मीटिंग के दाैरान ना सिर्फ घरेलू क्रिकेट को लेकर चर्चा की गई बल्कि आईपीएल 2020 को आयोजन करने के प्लान पर भी बात हुई। खबर है कि मीटिंग में यूएई में आईपीएल करवाने की बात चर्चा में रही है।

यूएई में करवाने की है योजना

यूएई में करवाने की है योजना

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं बीसीसीआई पहले से ही कह चुका है कि वह कोई भी तोड़ निकालकर आईपीएल करवाएंगे ताकि आर्थिक स्थिति में नुकसान ना झेलना पड़े। बीसीसीआई की इस मीटिंग में किसी भी फैसले पर कोई फाइनल निर्णय नहीं लिया जा सका है, लेकिन खबरों के मुताबिक बीसीसीआई यूएई में सितंबर से आईपीएल 2020 के आयोजन पर सकारात्मक है।

ट्विटर पर आए मजेदार रिएक्शन

इस तरह की खबरों के बाद ट्विटर पर ट्रेंड चल गया और क्रिकेट फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इनमे कुछ बहुत ही मजेदार रिएक्शन सामने आए। वैसे आपको बता दें कि आईपीएल 2020 के आयोजन पर बात आगे तभी बढ़ेगी, जब आईसीसी इस वर्ष होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को आधिकारिक रूप से स्थगित कर देगा।

पहले भी हो चुका है यहां आईपीएल

बता दें कि कि ऐसा दूसरी बार होगा जब आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में कराया जायेगा। इससे पहले साल 2014 में भी लोकसभा चुनावों के चलते आईपीएल का पहला चरण अबु धाबी, दुबई और शारजाह में आयोजित कराया गया था। यूएई को आईपीएल का आयोजन स्थल चुनने की एक और वजह है। दरअसल दुबई पूरी दुनिया से जुड़ा हुआ है। वहां पूरी दुनिया की उड़ानें आती हैं। इसलिए विदेशी खिलाड़ियों को ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, विंडीज से यूएई लाना आसान होगा।

Story first published: Saturday, July 18, 2020, 17:14 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+