'ये है T20 कप्तान बनने का असली हकदार', दिलीप वेंगसरकर ने बताया नाम
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वेंगसरकर ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद विराट कोहली की जगह कप्तान बनने का हकदार है। वेंगसरकर ने रोहित शर्मा का नाम लिया है। कोहली संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप के बाद सबसे छोटे प्रारूप से भारतीय टीम के कप्तान का पद छोड़ देंगे और टूर्नामेंट के बाद रोहित उनकी जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
उन्होंने कहा, ''रोहित भारत के अगले टी20 कप्तान बनने के असली हकदार हैं क्योंकि जब भी उन्हें मौका दिया गया है उन्होंने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। 2018 में, भारत ने उनकी कप्तानी में एशिया कप जीता। इसके अलावा, वह मुंबई इंडियंस के लिए एक असाधारण कप्तान रहे हैं। " वेंगसरकर को द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए यह राय दी।
यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान क्रिकेट को मार डाला', शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड पर निकाला गुस्सा
कोहली ने 2017 में एमएस धोनी की जदह लेकर व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कप्तानी संभाली। उन्होंने अब तक 45 टी20 मैचों में भारत का नेतृत्व किया है, जिसमें से उन्होंने 27 जीते हैं और 14 गेम हारे हैं। रोहित ने 19 मैचों में से 15 में जीत हासिल की है। रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए 5 खिताब के साथ सबसे सफल कप्तान हैं, जबकि कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के रूप में एक भी ट्रॉफी जीतनी बाकी है।
वेंगसरकर के पूर्व भारतीय साथी संदीप पाटिल, जिन्होंने चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है, ने भी रोहित को T20 क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में चुना। पाटिल ने कहा, ''मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा ने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि विराट को भारत टी20ई कप्तान के रूप में बदलने के लिए वह एक उपयुक्त विकल्प हैं। रोहित ने अपनी काबिलियत साबित की है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
