IND vs ENG: धीमा ओवर रेट पड़ा भारी, भारत-इंग्लैंड के 2 WTC अंक घटाए गए
नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ट्रेंट ब्रिज में पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए भारत और इंग्लैंड के दो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) अंक काटने का निर्णय लिया है। लगातार बारिश के कारण अंतिम दिन का खेल खराब होने के बाद शुरुआती टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। उन्होंने ड्रॉ के बाद चार-चार अंक साझा किए थे, लेकिन अब धीमी ओवर गति के बाद केवल दो-दो अंक बचे हैं।
इसी कारण से मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने दोनों पक्षों पर अंक कटौती के अलावा 40% का जुर्माना भी लगाया। केवल पहले और चौथे दिन बारिश नहीं हुई और अन्य दो दिनों में बहुत सारे ओवर गंवाए गए। खराब रोशनी ने भी कई बार दिक्कतें और पैदा कीऔर दोनों टीमों की धीमी ओवर गति के कारण कई ओवर नहीं फेंके गए।
बता दें कि स्लो ओवर-रेट टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से एक मुद्दा रहा है और इसे हल करने के लिए, ICC ने WTC साइकिल में प्वाइंट को डॉक करना शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था और पहले डब्ल्यूटीसी संस्करण के फाइनल में जगह गंवानी पड़ी थी। शेष चार टेस्ट मैचों के लिए भारत और इंग्लैंड को अब सावधान रहना होना होगा क्योंकि डब्ल्यूटीसी चक्र में बाद में उन्हें अधिक अंक गंवाना बहुत भारी पड़ सकता है।
इस बीच, इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टेस्ट 12 अगस्त से लॉर्ड्स में शुरू होगा। हालात फिर से तेज गेंदबाजों के अनुकूल होने की उम्मीद है। जो रूट फॉर्म में हैं तो कोहली लंबे समय से बल्लेबाजी में जूझ रहे हैं। इंग्लैंड ने टीम को संतुलित करने के लिए पहले ही मोइन अली को लाइन-अप में शामिल कर लिया है और इससे उन्हें अपने ओवर-रेट में सुधार करने में मदद मिलेगी।
भारत के पास पहले टेस्ट में रवींद्र जडेजा थे लेकिन उन्होंने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की क्योंकि परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल थीं। लॉर्ड्स टेस्ट के लिए शार्दुल ठाकुर के बाहर रहने की संभावनाओं से बहुत संभव है कि टीम प्रबंधन ऑफ स्पिनर रवि अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करें। जडेजा के ज्यादा गेंदबाजी नहीं करने से अश्विन के शामिल होने से दो मकसद पूरे होंगे- ओवर-रेट की समस्या हल हो जाएगी और खिलाड़ी विकेट भी ले सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
