Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL से पहले रिकी पोंटिंग ने पंत, अश्विन और अक्षर के लिए किया खास ट्वीट

नई दिल्ली। आईपीएल के 14वें एडिशन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत जबरदस्त फॉर्म में हैं। पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के अन्य खिलाड़ी अक्षर पटेल और आर अश्निन ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में आईपीएल की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम के इन खिलाड़ियों के लिए एक खास मैसेज दिया है। 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले इन खिलाड़ियों का जबरदस्त फॉर्म दिल्ली की टीम के लिए जरूर अच्छी खबर है। बता दें कि पिछले आईपीएल के सीजन में दिल्ली की टीम फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत दर्ज की थी।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने आर अश्विन, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के लिए ट्विटर पर एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए फिर से काम करने का इंतजार कर रहा हूं। उम्मीद है कि पिछले महीने इतने विकेट लेने के बाद अक्षर पटेल और रवि अश्निन के पास कुछ विकेट लेने के लिए बचे हो और ऋषभ पंत के लिए कुछ रन बनाने बाकी हो। पोटिंग के इस ट्वीट के बाद पंत ने ट्वीट करके जवाब दिया, हाहा, आपका इंतजार है रिक।

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अश्विन ने 32 विकेट अपने नाम किए और दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया था। वहीं बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल की बात करें तो उन्होंने इंगलैंड के खिलाफ सीरीज में 27 विकेट अपने नाम किए। तीन टेस्ट मैचों की चार पारियों में उन्होंने पांच विकेट लेने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया। यही नहीं चौथे टेस्ट मैच में अक्षर ने 43 रन की जबरदस्त पारी खेली और दिखाया कि वह बैट से भी टीम में योगदान कर सकते हैं।

Story first published: Tuesday, March 9, 2021, 15:22 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+