Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आर अश्विन के खिलाफ बेन स्टोक्स कैसे करें बल्लेबाजी, नासिर हुसैन ने दी खास सलाह

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खास सलाह दी है। नासिर हुसैन ने आर अश्विन का सामना कैसे किया जाए उसको लेकर स्टोक्स को सलाह दी है। बता दें कि अश्विन जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन ने रिकॉर्ड 29वीं बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम करके भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

नासिर हुसैन ने डेली मेल में एक कॉलम लिखा, जिसमे उन्होंने लिखा अश्विन आसान चुनौती नहीं हैं और स्टोक्स को यह सीखना होगा कि उनके खिलाफ कैसे बल्लेबाजी की जाए, खासकर कि टर्निंग पिच पर। हुसैन ने लिखा, अश्विन के खिलाफ अहम है स्टोक्स की रफ्तार, वह ऐसे ही अश्विन के खिलाफ आक्रामक रुख नहीं अपना सकते हैं। अगर यह आसान होता तो अन्य बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने ऐसा किया होता।

स्टोक्स एक छोर पर फंसे नहीं रह सकते हैं, बेन को अपने बैट का इस्तेमाल करना होगा, खासकर की तब जब गेंद काफी घूम रही हो। रफ एरिया से गेंद जब घूमे तो सभी बाएं हाथ के बल्लेबाजों को मुश्किल का सामना करना होगा क्योंकि अश्विन के पास बहुत ही ज्यादा विविधता है। स्टोक्स की दिक्कत यह है कि उनका पसंदीदा शॉट स्लॉग स्वीप है। हमने देखा था कि उन्होंने हेडिंगले में नाथन लॉयन के खिलाफ इसका बखूबी इस्तेमाल किया और काफी रन बटोरे, लेकिन भारत में अश्विन के खिलाफ यह बहुत ही मुश्किल शॉट है।

नासिर हुसैन ने कहा कि स्टोक्स बहुत ही स्मार्ट क्रिकेटर हैं, यही वजह है कि दूसरे टेस्ट में उन्होंने बहुत ज्यादा स्वीप शॉट नहीं खेले। लेकिन पहले मैच में उन्होंने कुछ अच्छे स्वीप खेले और 82 रनों की पारी खेली। ऐसे में अहमदाबाद टेस्ट में उनकी यह रणनीति अहम रहेगी। स्टोक्स को अधिकतर सीधे बैट से खेलना होगा। अगर गेंद टर्न होकर बाहर जाती है तो स्वीप बहुत ही मुश्किल है और जरा सी गलती से वह अपना विकेट गंवा सकते हैं।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 14:43 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+