IPL 2020: जीत की हैट्रिक लगाने के बाद भांगड़ा कर रही पंजाब की टीम, जमकर वायरल हुआ जश्न का Video
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में अब तक 39 मैच खेले जा चुके हैं और इस सीजन मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें लगभग प्लेऑफ की राह अपनी पक्की कर चुके हैं, तो वहीं पंजाब, राजस्थान, हैदराबाद औऱ कोलकाता की टीम चौथे नंबर के लिये लड़ाई करती नजर आ रही हैं। प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिये जो टीमें आपस में संघर्ष करती नजर आ रही हैं उन सभी टीमों के लिये लीग में बचे हर मैच करो या मरो की हालत में हैं।
इस बीच 13वें सीजन के पहले राउंड में पूरी तरह से फिसड्डी रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने दूसरे राउंड में कुछ करिश्माई प्रदर्शन किया है और प्वाइंटस टेबल में टॉप 3 पर काबिज टीमों को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है। पंजाब की टीम ने आरसीबी के खिलाफ दूसरे राउंड में जीत से शुरुआत करते हुए मुंबई इंडिंयस के खिलाफ डबल सुपरओवर में मैच जीता तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शिखऱ धवन की शतकीय पारी के बावजूद पंजाब की टीम ने एक ओवर पहले मैच को खत्म कर दिया।
और पढ़ें: IPL 2020: वो 5 गेंदबाज जिन्होंने इस सीजन फेंकी सबसे ज्यादा डॉट बॉल, 2 भारतीय भी शामिल
इन 3 अच्छी जीतों के चलते पंजाब की टीम ने न सिर्फ प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है बल्कि पंजाब की टीम के लिये ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल गया है। पंजाब की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी टीम जीत की हैट्रिक का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
पंजाब की ओर से शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि इस वीडियो में पंजाब की टीम के खिलाड़ी जश्न मनाने के लिय़े भांगडा़ करते नजर आ रहे हैं। वहीं टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी मस्ती करते हुए खिलाड़ियों से गले मिलते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: SRH vs RR: करो या मरो के मैच में वॉर्नर ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेंगी राजस्थान
गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उसे 4 में जीत मिली है जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत में दिल्ली के खिलाफ सुपरओवर में हार के साथ शुरुआत की थी, और पहले राउंड के 7 में से सिर्फ 1 मैचों में ही जीत हासिल की थी लेकिन दूसरे चरण में खेले अब तक के तीनों मैच में पंजाब की टीम ने जीत हासिल की है।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को अपना अगला मैच शनिवार (24 अक्टूबर) को दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है और इसके अलावा अगर उनकी टीम बाकी के बचे 4 मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो वह प्लेऑफ में खेलती नजर आ सकती है।
देखें वीडियो:
📹 | When we take down the top 3⃣ teams, it calls for some special souvenirs! 🎖️#SaddaPunjab #IPL2020 #KXIP #KXIPvDC pic.twitter.com/tW41nWCBcK
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) October 22, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications