Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केकेआर को हरा सीएसके बना चैंपियंस लीग का विजेता

बैंगलुरू। सुरेश रैना की धमाकेदार नाबाद पारी के बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया है। रैना ने शानदार 109 रन की पारी खेली जिसके चलते सीएसके ने केकेआर को आठ विकेट से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम सीएसके के सामने 180 का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करने उतकी सीएसके की टीम ने महज दो विकेट खोकर 18.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल को कर लिया। स्मिथ के जल्दी आउट होने के बाद ब्रैंडन मैकुलम और रैना ने दूसरे विकेट के लिए सौ रनों से ज्यादा की साझेदारी की। मैकुलम 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रैना और धौनी ने मिलकर चेन्नई को आसान जीत दिलायी। वहीं कप्तान धोनी ने 23 रन की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले कोलकाता टीम ने बेहतरीन शुरुआत की और गौतम गंभीर-उथप्पा के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। मगर लय में नजर आ रहे उथप्पा 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जैक्स कैलिस कुछ खास नहीं कर सके और महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कैलिस के बाद मनीष पांडे बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने गंभीर के साथ एक अच्छी साझेदारी की शुरुआत की मगर 80 रन बनाकर गंभीर जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। चेन्नई की तरफ से पवन नेगी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये, जबिक जडेजा ने एक विकेल हासिल किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+