चेन्नई की टीम फिर शीर्ष पर
शनिवार को हुए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से मात देकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है.
इस मैच के पहले तक ये स्थान दिल्ली की टीम के पास था. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाए थे.
राजस्थान की ओर से ग्रैम स्मिथ ने सर्वाधिक 30 रन बनाए. रवींद्र जडेजा ने 27 और स्वप्निल असनोदकर ने 26 रनों की पारी खेली.
पारी
आख़िर में कप्तान शेन वॉर्न ने भी अपने हाथ दिखाए और 11 गेंद पर 21 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 140 रन ही बना पाई.
ग्रैम स्मिथ और असनोदकर ने अच्छी पारी खेली
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने सधी हुई पारी खेली. हालाँकि मुरली विजय सिर्फ़ 10 रन और सुरेश रैना 12 रन बनाकर आउट हो गए.
लेकिन मैथ्यू हेडन और एस बद्रीनाथ ने अपने बल्ले का दम दिखाया. हेडन ने 48 रनों की शानदार पारी खेली तो बद्रीनाथ 59 रन बनाकर नाबाद रहे.
चेन्नई की टीम ने 18.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. इस तरह चेन्नई के 10 मैचों में 13 अंक हो गए हैं और टीम शीर्ष पर पहुँच गई है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
