Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रविंद्र जडेजा ने शेयर की WTC फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी

नई दिल्लीः वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबला खेलने से पहले भारतीय टीम इस समय मुंबई में क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा कर रही है जहां पर भारत के खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी कई गतिविधियों की पोस्ट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा शेयर की जाने वाली पोस्ट फिटनेस को लेकर रही जहां खिलाड़ियों को उनके प्रथकवास के दौरान विभिन्न तरीकों से खुद को फिट करते हुए देखा गया। भारतीय टीम के लिए यह फिटनेस बहुत जरूरी है क्योंकि इंग्लैंड की धरती पर पहुंचने के बाद उनको फिर से 10 दिन के क्वारंटाइन पीरियड से गुजरना होगा।

कुल मिलाकर भारत को 18 जून से शुरू होने जा रहे विश्व चैंपियनशिप खिताबी मुकाबले से पहले एक हफ्ते का ही समय मुश्किल से मिलेगा और तब तक वह इंग्लैंड के हालातों में खुद को कितना डाल पाएंगे या नहीं यह तो इस मुकाबले में भारत का प्रदर्शन ही बताएगा। फिटनेस के अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने टीम की नई जर्सी भी शेयर करनी शुरू कर दी है। भारतीय टीम के जांबाज फील्डर और शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम की जर्सी को शेयर किया है।

जडेजा हॉफ स्वेटर पहनते हुए देखे जा सकते हैं जिस पर इंडिया का काफी बड़ा लोगो है। एक साइड में बीसीसीआई का लोगो है और दूसरी साइड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 का लोगो लगा हुआ है। यह एक रिट्रो जर्सी है और इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए जडेजा ने लिखा है कि यह 90 के दशक में वापस ले जाती है।

इससे पहले भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भारत की नई ट्रेनिंग किट को शेयर किया था। इस अभ्यास किट में बीसीसीआई के लोगों के अलावा बाईजू और एमपीएल का लोगो भी शामिल था। एक तरीके से भारत के लिए यह इस मुकाबले में कई चीजें नई होने जा रही हैं और एक बड़ी प्रतियोगिता से पहले धीरे-धीरे मंच तैयार होता जा रहा है।

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 11:57 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+