Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नहीं हो पाए फिक्सिंग, इसलिए पाक खिलाड़ियों को मिली बोर्ड से खास सलाह

नई दिल्ली। आगामी ICC T20 विश्व कप 2021 ओमान और यूएई में शुरू होने वाला है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आगामी ICC T20 विश्व कप 2021 के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और खिलाड़ियों को सट्टेबाजों के झांसे में ना आने के लिए संदेश दिया है।

आईसीसी जैसे बड़े इवेंट्स में सट्टेबाज भी अपने पैर पसारने लग जाते हैं, जिसकी चपेट में अभी तक कई क्रिकेटरों ने आकर अपना करियर खराब किया हुआ है। खिलाड़ियों को फिक्सिंग के प्रभाव से बचने के बारे में बोर्ड से पहले से ही सलाह दी जाती है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार विरोधी पर व्याख्यान भी दिया गया, जिसका अनुवाद उनकी स्थानीय भाषा उर्दू में भी किया गया। दिखाए गए वीडियो के दौरान गुलाम बोदी के एक उदाहरण पर भी चर्चा हुई कि वह कैसे मैच फिक्सिंग में शामिल था, जिस कारण उसे पांच साल की सजा झेलनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें- 'T20 विश्व कप में 150 का स्कोर अच्छा रहेगा', जानिए किसने कहा ऐसा

बोदी के अलावा, कई प्रमुख खिलाड़ी फिक्सिंग में शामिल थे, जिसने उनके शानदार क्रिकेट करियर को समाप्त कर दिया। ऐसे में मैच को बर्बाद करने वाले फिक्सिंग को रोकने के लिए कुछ किया जाना चाहिए तो ICC ने किसी भी हाई प्रोफाइल इवेंट के दौरान सुरक्षा और निगरानी को बढ़ाकर मैच फिक्सिंग के खतरे को खत्म करने के प्रयास किए। सट्टेबाज हालांकि अन्य तरीके खोजने में कामयाब रहे हैं और मुख्य रूप से खिलाड़ियों के संपर्क में रहने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं।

आईफोन का इस्तेमाल ही कर पाएंगे पाक खिलाड़ी
इसके अलावा खिलाड़ियों से यह भी कहा गया है कि वे केवल सोशल मीडिया हैंडल का उपयोग या तो क्रिकेट की जानकारी पोस्ट करने के लिए करें या टी 20 विश्व कप के दौरान किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन के लिए उसकी सराहना करें। खिलाड़ियों को एंड्रॉइड के बजाय आईफोन का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है। साथ ही सेकेंड-हैंड फोन की सख्त अनुमति नहीं है क्योंकि पीसीबी को डर है कि कहीं जानकारी लीक न हो जाए। खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करने को भी कहा गया है। बता दें कि पाकिस्तान को ग्रुप बी में भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। वे रविवार (24 अक्टूबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पाकिस्तान 2009 में एक बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहा है।

Story first published: Friday, October 15, 2021, 15:18 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+