सूर्यकुमार यादव ने तेज अर्धशतकीय पारी खेलकर मनाया टीम इंडिया में एंट्री का जश्न
नई दिल्लीः सूर्यकुमार यादव ने भारत टीम में अपनी पहली कॉल का जश्न बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके मनाया है। उन्होंने चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में एक तेज फिफ्टी लगाई है। मुंबई के बल्लेबाज ने दिल्ली के खिलाफ रविवार को यह पारी खेली। जयपुर में जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने केवल 33 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 2 छक्के और 6 चौके लगाए।
सूर्यकुमार ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की अहम साझेदारी बनाई। शॉ आजकल घटिया फॉर्म के कारण नेशनल टीम से बाहर हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट शॉ को काफी आसान लग रहा है। इसकी बानगी उनकी 89 गेंदों पर बनाई 105 रनों की नाबाद पारी देती है। इसके चलते मुंबई की टीम ने आसानी से 212 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
इन बेहतरीन प्रदर्शनों के बूते मुंबई की टीम 109 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से मैच जीत गई थी।
इससे पहले, मुंबई के गेंदबाजों ने दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाजों - अनुज रावत और शिखर धवन - को डक के स्कोर पर आउट करके उनकी टीम की परेशानी बढ़ाई। तेज गेंदबाज कुलकर्णी ने नीतीश राणा को जल्दी आउट कर दिया। कुलकर्णी ने फिर से झटका दिया और जॉन्टी सिद्धू (0) को आउट करके दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 12 बना दिया।
दिल्ली ने अपने आधे विकेट मात्र 23 पर गंवा दिए थे। फिर 32 के स्कोर 6 विकेट आउट हो गए। फिर हिम्मत और नंबर आठ के बल्लेबाज शिवांक वशिष्ठ (70 गेंदों में 55, 6x4) ने 7वें विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी के साथ पारी को आगे बढ़ाया।
हिम्मत ने जिम्मेदारी ली और छह चौके और दो छक्के लगाकर एक परिपक्व पारी खेली। वशिष्ठ के जाने के बाद, हिम्मत ने कप्तान प्रदीप सांगवान (नाबाद 28) के रूप में एक और साझेदार पाया, दोनों ने नाबाद 57 रनों की साझेदारी खेलकर अपना स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। हिम्मत सिंह ने 106 नाबाद रनों की पारी खेली। धवल कुलकर्णी और शम्स मुलानी को 3-3 विकेट मिले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
