IND vs ENG: ओवैस शाह ने कहा 2-1 से जीतेगा भारत, दासगुप्ता ने की अलग भविष्यवाणी
India vs England 2021 Test Series Prediction नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ओवेस शाह को भरोसा नहीं है कि उनकी टीम भारत को आगामी टेस्ट सीरीज में हरा सकती है इसलिए उन्होंने भविष्यवाणी की है कि भारत 2-1 से यह सीरीज जीत जाएगा।
इंग्लैंड टीम, जो पहले से ही भारत में आ चुके ही, 5 फरवरी से 28 मार्च तक चेन्नई और अहमदाबाद में 4 टेस्ट, 5 टी 20 अंतरराष्ट्रीय और 3 एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेंगी।
भारत ऑस्ट्रेलिया में एक उल्लेखनीय जीत की पृष्ठभूमि में टेस्ट श्रृंखला में आ रहा है, जहां उन्होंने मेजबान टीम को 2-1 से हराया और स्टैंड-इन कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बरकरार रखा।
कप्तान विराट कोहली और इशांत शर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी के साथ मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ ताकत से उतरेगी, जबकि जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसों से भी सीरीज से पहले फिटनेस हासिल करने की उम्मीद है।
शाह ने स्पोर्ट्स टुडे को बताया, "मुझे नहीं लगता कि हमारे पास भारत में गेंदबाजों को लेकर कुछ खास है। दुर्भाग्य से, इस बार मुझे लगता है कि यह भारत के लिए 2-1 हो सकता है।"
इंग्लैंड ने वैसे तो श्रीलंका को हाल ही में 2-0 से टेस्ट सीरीज में हराया है लेकिन शाह का मानना है कि असली टेस्ट भारत है-
"मुझे नहीं लगता कि गेंदबाज, दो स्पिनर डॉम बेस और जैक लीच ने शायद अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की है, लेकिन फिर भी वे टेस्ट जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। शाह ने कहा कि मुझे लगता है कि स्पिन गेंदबाजी विभाग को भारत की मजबूत बल्लेबाजी के खिलाफ वास्तव में परखा जाएगा।"
वहीं भारत के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने भी मेजबान टीम के लिए 3-1 से जीत की भविष्यवाणी की।
"मैं भी 2-1 के परिणाम के बारे में सोच रहा था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई ड्रा टेस्ट होगा। चेन्नई या अहमदाबाद में इस साल बारिश नहीं होगी, इसलिए मैं 3-1 से जाऊंगा जो भारत के पक्ष में होगा, "दासगुप्ता ने कहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
