20 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज इयान बेल ने लिया संन्यास
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पांच बार के एशेज सीरीज विजेता इयान बेल ने शनिवार को अपने प्रोफेशनल करियर को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया है। इयान बेल ने इंग्लैंड में जारी घरेलू सीजन की समाप्ति के साथ ही अपने क्रिकेट करियर को भी अलविदा कह दिया। इंग्लैंड के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूप में खेलने वाले इयान बेल ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये संन्यास की जानकारी दी।
और पढ़ें: IPL 2020: UAE में दर्शकों को मिल सकती है स्टेडियम में मैच देखने की छूट, गांगुली ने दिया बड़ा बयान
उन्होंने ट्विटर पर एक नोट जारी करते हुए कहा, 'यह सच है जब वे कहते हैं कि क्या तुम जानते हो सही समय कब है? दुर्भाग्य से मेरा समय अब है। खेल के लिए मेरी भूख और उमंग अब है जिसे मैं प्यार करता हूँ लेकिन मेरा शरीर इन मांगों को पूरा नहीं करता जो मैं अपेक्षा करता हूं।'
और पढ़ें: IND vs AUS: BCCI ने बढ़ाया चयनकर्ताओं का कार्यकाल, अक्टूबर में करेंगे टीम इंडिया का ऐलान

16 साल पहले इंग्लैंड के लिये किया था डेब्यू
उल्लेखनीय है कि इयान बेल ने इंग्लैंड के लिए साल 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब वह 38 साल के हो गए हैं। इयान बेल इंग्लैंड की उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिन्होंने 5 बार एशेज सीरीज जीतने का कारनामा किया है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 118 मैच खेलकर 7 हजार से भी ज्यादा रन बनाए और 22 शतक जड़े। इसके अलावा उनके बल्ले से 46 अर्धशतक भी आए।

घरेलू क्रिकेट में बना चुके हैं 20 हजार से ज्यादा रन
वनडे क्रिकेट में इयान बेल ने 161 मैचों में 5 हजार से ज्यादा रन बनाए और 4 शतक के अलावा 35 अर्धशतक भी जड़े। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 8 मैच खेले और 188 रन बनाए। यहां भी उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा।
घरेलू क्रिकेट में वह वॉरविकशायर की तरफ से खेलते हैं। इयान बेल ने घरेलू क्रिकेट खेलते हुए 311 मैच खेलकर 20300 रन बनाये और इस दौरान 57 शतक और 103 अर्धशतक लगाने का कारनामा भी किया।
|
5 साल पहले खेला था आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच
इंग्लैंड के लिए अंतिम बार इयान बेल ने नवम्बर 2015 में टेस्ट मैच खेला था। पिछले पांच साल से वह टीम में जगह बनाने में नाकामयाब रहे लेकिन 2004 से 2015 के बीच उन्होंने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले जो एक बड़ी उपलब्धि है। एक समय इंग्लैंड के मध्यक्रम की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती थी। बल्लेबाजी में रिकॉर्ड देखने पर उन्हें इंग्लैंड की टीम का एक दिग्गज खिलाड़ी कहा जा सकता है जिसने कई जीत में टीम के लिए बढ़िया खेल दिखाया।
38 बरस के इयान बेल ने साल 2015 में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन उसी साल आखिरी टेस्ट भी खेला। नवंबर 2015 के बाद से वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
