विराट कोहली इस मामले में साबित होते हैं इतिहास के नंबर एक बल्लेबाज, कोई नहीं टिकता आसपास
नई दिल्लीः क्रिकेट में एक समय केवल एक ही फॉर्मेट खेला जाता था। यह फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट का था जो कई सालों तक चला और उसके बाद बीसवीं सदी के करीब आते-आते वनडे क्रिकेट ने लोकप्रियता पकड़ी। वनडे ने 2000 के दशक तक अपनी लोकप्रियता टॉप पर कायम रखी फिर T20 का जमाना आ गया। आज क्रिकेट तीन फॉर्मेट में बंट चुका है। पहले किसी भी बल्लेबाज को सर्वश्रेष्ठ आंकना होता था तो आमतौर पर उसका औसत निकाल लिया जाता था या फिर प्रति पारी के हिसाब से रन काउंट कर लेते थे। एक फॉर्मेट होने का यही फायदा होता था। ऐसे में आज जब क्रिकेट में 3 फॉर्मेट हैं तब सभी प्रारूपों में एक महान बल्लेबाज को ढूंढना बहुत मुश्किल काम है।

विराट कोहली इस मामले में इतिहास के नंबर 1 बल्लेबाज-
ऐसे खिलाड़ी बहुत ही कम है जो तीनों फॉर्मेट में अपना सिक्का चला रहे हैं और भारत के कप्तान विराट कोहली यहीं पर शेर हैं। उनकी ताकत सीमित ओवर के क्रिकेट का मास्टर होने के अलावा टेस्ट में भी अच्छी कुशलता है।
अगर हम ऐसे बल्लेबाजों की बात करें जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कम से कम 10000 रन बनाए तो यहां पर विराट कोहली ऐसे नंबर एक बल्लेबाज बन जाते हैं जिनके प्रति पारी रन सर्वाधिक है। हम औसत की नहीं बल्कि प्योर तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में एक पारी में कितने रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात हो रही है।
विराट कोहली 47.3 रन प्रति पारी बनाते हैं और वे इस मामले में क्रिकेट इतिहास के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी तुलना स्टीव स्मिथ से बहुत होती है और स्टीव स्मिथ यहां पर भी विराट कोहली का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं हालांकि उनके आंकड़े थोड़े कम है।
मुंबई क्रिकेट के चीफ सेलेक्टर के तौर पर सलिल अंकोला बरकरार, बताया अपना अगला एजेंडा

लिस्ट में शामिल है इन दिग्गजों का नाम-
स्टीव स्मिथ ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलते हुए हर पारी में 44 रन बनाए हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हर पारी में 43.9 रन बनाते थे। पुराने जमाने के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने प्रति पारी में 43.7 रन बनाए हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि विवियन रिचर्ड्स के जमाने में T20 क्रिकेट ईजाद ही नहीं हुआ था। नंबर पांच पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू हेडन हैं जिन्होंने 43.3 रन प्रति पारी बनाए हैं।
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सक्रिय रहने वाले जो रूट यहां छठे नंबर पर आते हैं जिन्होंने 43.1 रन प्रति पारी में बनाए हैं। ब्रायन लारा काफी पीछे रह जाते हैं। उनका नाम बहुत बड़ा है और प्रति पारी में 42.9 रन बना पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्लासिक बल्लेबाज हाशिम अमला 42.7 रन के साथ आठ नंबर पर हैं जबकि न्यूजीलैंड के टेस्ट चैंपियनशिप विजेता कप्तान केन विलियमसन 42.6 रन प्रति पारी बना पाते हैं।

नॉट आउट पारी खेलकर औसत बढ़ जाता है-
विराट कोहली ने प्रति पारी 47.3 रन बनाकर टॉप जरूर किया है टॉप किया है लेकिन उनका क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में औसत 50 या उससे ऊपर है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि औसत में नाबाद पारियां काउंट नहीं होती है इसलिए बल्लेबाज का औसत नाबाद पारियां खेलकर बढ़ता रहता है।
कोहली ने टेस्ट मैचों में 92 मुकाबले खेले हैं जिनमें 155 पारियां खेलते हुए 10 बार नॉट आउट रहे हैं जबकि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने 245 पारियां खेली हैं जिनमें उन्हें 39 बार में नॉटआउट रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों में 84 पारी खेलकर कोहली 24 बार नॉट आउट रहे हैं। आप देख सकते हैं विराट कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 73 पारियों में नाबाद रहे जिस वजह से प्रति पारी 47.3 रन बनाने के बावजूद उनका औसत टेस्ट क्रिकेट में 52.05 का है, वनडे क्रिकेट में 59.07 का है और T20 इंटरनेशनल मैचों में 52.65 का है।
केवल आईपीएल में ही विराट कोहली को अधिक सफलता नहीं मिली है हालांकि यहां पर भी उन्होंने 191 पारियों में 31 बार नॉट आउट किया है पर उनका औसत 37.98 ही रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
