धोनी और चेन्नई को एक-दूसरे से प्यार हो गया, बाकि सब इतिहास है- एन श्रीनिवासन
अहमदाबादः बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने अपनी टीम की आईपीएल यात्रा के बारे में बात की है। इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए श्रीनिवासन ने उस पल को याद किया जब उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार को एक लेटर लिखा था ताकि चेन्नई के लिए एक आईपीएल फ्रेंचाइजी को बनाया जा सके।
76 साल के श्रीनिवासन आगे कहते हैं की एम एस धोनी उनकी टीम की कामयाबी में एक अहम फैक्टर रहे हैं और पूर्व भारतीय कप्तान चेन्नई के प्यार में पड़ गए और चेन्नई भी धोनी के प्यार में पड़ गई, इसके अलावा जो कुछ हुआ वह इतिहास बन गया।
श्रीनिवासन ने कहा- "चेन्नई एक क्रिकेट को प्यार करने वाला शहर है। इसमें एक फ्रेंचाइजी होनी चाहिए और फिर वही हुई। तब धोनी की एंट्री हुई और वह चेन्नई के प्यार में पड़ गए और चेन्नई उनके प्यार में पड़ गया बाकी सब इतिहास है।"
इसके अलावा श्रीनिवासन का मानना है की चेन्नई सुपर किंग फ्रेंचाइजी जिस तरह से अपने खिलाड़ियों की देखभाल करती है वह भी उनकी सफलता में एक कारण रहा है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा-
"आप फ्रेंचाइजी को खरीद सकते हो लेकिन खिलाड़ियों को नहीं खरीद सकते इसलिए आपको उनके साथ अच्छा बर्ताव करना होगा और उनका सही से रखरखाव करना होगा। एक खिलाड़ी एक व्यक्ति होता है जो फ्रेंचाइजी के लिए योगदान देता है। मुझे लगता है कि हम यह बात जानते हैं कि आप केवल फ्रेंचाइजी को ही खरीद सकते हो लेकिन खिलाड़ियों के मालिक नहीं बन सकते। खिलाड़ी हमारी टीम में खेलते हुए काफी खुश थे और सीएसके को पब्लिक से भी अच्छे वर्ड ऑफ माउथ मिले। कई क्रिकेटर, कई इंटरनेशनल क्रिकेटर देखते हैं कि दुनिया कितनी छोटी है जब आप फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
