Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चीन ने झटके सबसे अधिक स्वर्ण

बीजिंग, 10 अगस्त: बीजिंग ओलंपिक में मेजबान चीन के खिलाडि़यों का प्रदर्शन अबतक सर्वश्रेष्‍ठ रहा। दूसरे दिन भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे तक चीन ने सर्वाधिक तीन स्‍वर्ण पदक जीत लिये थे। चीन के अलावा अमेरिका और दक्षिण कोरिया दो-दो स्‍वर्ण के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्‍थान पर रहे। इनके अलावा चेक गणराज्य, स्‍पेन और रोमानिया ने भी स्वर्ण पदक जीते हैं।

पदक सूची में सबसे ऊपर चीन ने अभी तक तीन स्‍वर्ण् और एक रजत पदक जीते हैं। वहीं अमेरिका दो स्‍वर्ण्, दो रजत और चार कांस्‍य पदक जीतकर दूसरे स्‍थान पर काबिज है। वहीं तीसरे स्‍थान पर दक्षिण कोरिया ने दो स्‍वर्ण और एक रजत जीता है।

अमेरिका एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण कोरिया एक स्वर्ण और एक रजत के साथ तीसरे स्थान पर है। अमेरिका के लिए तैराक माइकल फेल्प्स ने ओलंपिक रिकार्ड के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया।

चेक गणराज्य और रोमानिया के खिलाडि़यों ने एक-एक स्वर्ण जीते। चेक गणराज्य की कैटरीना इमोन्स ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 400 में से 400 अंक हासिल करते हुए बीजिंग ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया।

इसके अलावा आस्ट्रिया, इटली, क्यूबा, रूस और तुर्की ने एक-एक रजत जीते हैं। पदक हासिल करने वाले 19 देशों की तालिका में आठ देश अर्जेंटीना, चीनी ताइपे, जापान, क्रोएशिया, नीदरलैंड, उत्तर कोरिया, स्विटजरलैंड तथा उजबेकिस्तान के खाते में एक-एक कांस्य पदक गये हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+