Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सोशल मीडिया पर खुलकर प्यार का इजहार कर रहे बुमराह-संजना, दोनों की बातचीत वायरल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में टीवी प्रेजेंटेटर संजना गणेशन से शादी की है। दोनों ने पिछले महीने गोवा में शादी की और शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शादी में दोनों के बेहद करीबी परिवार वाले और मित्र शामिल हुए। दोनों की शादी के एक दिन पहले तक यह साफ नहीं हो सका था कि आखिर जसप्रीत बुमराह किससे शादी कर रहे हैं। हालांकि यह रिपोर्ट जरूर थी कि बुमराह संजना से शादी कर रहे हैं लेकिन दोनों ने लंब समय तक अपने अफेयर को सार्वजनिक नहीं होने दिया और इसे सीक्रेट रखा।

सोशल मीडिया पर कर रहे प्यार का इजहार

सोशल मीडिया पर कर रहे प्यार का इजहार

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने जब खुद सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया कि दोनों ने शादी कर ली,तब जाकर लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि दोनों का पहले से अफेयर था और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब जब हर किसी को पता है कि संजना और जसप्रीत बुमराह एक दूसरे के हो गए हैं तो दोनों खुलकर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं।

संजना से शेयर की खूबसूरत तस्वीर

संजना से शेयर की खूबसूरत तस्वीर

दरअसल सोशल मीडिया पर संजना गणेशन ने एक तस्वीर साझा की है जोकि काफी तेजी से वायरल हो रही है। संजना ने जो तस्वीर शेयर की है वह समंदर की है, जिसमे संजना स्विम वियर में हैं और पीछे सूरज ढल रहा है। यह तस्वीर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। तस्वीर को लाखो लोग लाइक कर चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन जब जसप्रीत बुमराह ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया और पति के कमेंट पर संजना ने जवाब दिया तो दोनों के बीच की यह बातचीत और भी वायरल होने लगी।

दोनों के बीच की बातचीत वायरल

दोनों के बीच की बातचीत वायरल

संजना की इस तस्वीर पर जसप्रीत बुमराह ने ट्वीट करके लिखा जो इस तस्वीर को क्लिक कर रहा है वो बहुत ही अच्छा इंसान है। बुमराह के इस कमेंट पर संजना ने लिखा, इसीलिए मैंने उससे शादी की है। संजना और बुमराह के बीच की यह बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि पिछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। तीसरे टेस्ट मैच के बाद बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में आराम दिया गया था। हालांकि संजना वनडे सीरीज के दौरान स्टू़डियो आ गई थीं लेकिन बुमराह अगले हफ्ते से आईपीएल में एक्शन में नजर आएंगे।

Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 13:23 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+