ओलंपिक: जरूरत पड़ी तो प्रकृति से लड़ेगा चीन
बीजिंग, 29 जुलाई: बीजिंग में आठ अगस्त को शुरू हो रहे खेल महासमर के उद्घाटन समारोह में किसी भी प्रकार की खटाई न पड़े, इसके लिए जरूरत पड़ी तो प्रकृति से भी लड़ने को चीन पूर तरह तैयार है।
चौंकिये नहीं यह बात बिलकुल सही है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के तहत 8 अगस्त को बीजिंग में बारिश होने की 41 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में यदि बारिश हो गई तो उद्घाटन समारोह का सारा मजा किरकिरा हो जाएगा। करीब साढ़े तीन घंटे के इस समारोह के लिए चीन के वैज्ञानिक बारिश को रोकने के इंतजाम में जुट गये हैं।
बारिश को रोकने के लिए चीन ने अपनी तकनीकी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेगा। आयोजन समिति ने उद्घाटन समारोह के दिन बादलों को बरसने से रोकने के लिए एक विशेष योजना तैयार की है, जिसके तहत उपग्रहों के साथ 'क्लाउड सीडींग' तकनीक की मदद ली जाएगी।
इस तकनीक के माध्यम से रात 8.08 बजे से लेकर रात 11.30 बजे तक चलने वाले उद्घाटन समारोह के दौरान बादलों को बरसने से रोका जा सकेगा। इस काम में आयोजन समिति ने करीब 32 हजार लोगों तथा हल्के हवाई जहाजों को काम पर लगाने का निर्णय लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
