IPL से नाम वापस लेने वालों से नाखुश हर्षा भोगले, बोले- अगर मैं मालिक होता तो..
नई दिल्ली। कोरोना के चलते पिछले कुछ समय से क्रिकेट मैचों का आयोजन सख्त बायो-बबल में किया जा रहा है। खिलाड़ियों को बायो बबल में बाहरी लोगों से मिलने की इजाजत नहीं होती है, जिसकी वजह से खिलाड़ी ना सिर्फ शरीर से बल्कि मानसिक रूप से थक जाते हैं। यही वजह है कि लगातार बायो-बबल में खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति को लेकर बात हो रही है। लेकिन जिस तरह के आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से ठीक पहले खिलाड़ी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले रहे हैं उसको लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर हर्षा भोगले खुश नहीं हैं।

कई खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया
आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से पहले जॉश हेजलवुड, मिचेल मार्श, जॉश फिलिप, डेल स्टेन और मार्क वुड ने अपना नाम आईपीएल से वापस ले लिया है। 9 अप्रैल से आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत हो रही है लेकिन जिस तरह से खिलाड़ी अपना नाम वापस ले रहे हैं, उसने फ्रेंचाइजी की मुश्किल को बढ़ा दिया है। खिलाड़ियों के इस रवैये से हर्षा भोगले खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि खिलाड़ी बायो बबल में मानसिक रूप से थक जाते हैं लेकिन इस तरह का रवैया ठीक नहीं है।

नाखुश हैं हर्षा भोगले
हर्षा भोगले ने ट्वीट करके लिखा मैं इस बात को पूरी तरह से समझता हूं खिलाड़ी खुद को लेकर आश्वस्त नहीं हैं और उलझन में रहते हैं कि वह फिर से और दिनों के लिए बायो-बबल में जाना चाहते हैं या नहीं। लेकिन आईपीएल के इतने करीब आने के बाद खुद का नाम टूर्नामेंट से वापस लेना, जिसे आप थोड़ा पहले भी कर सकते थे, यह टीमों के लिए मुश्किल को बढ़ाता है जो खिलाड़ियों को लेकर योजना बनाते हैं। अगर मैं टीम का मालिक होता तो बहुत ही निराश होता।

मुंबई की टीम पर नजर
बता दें कि आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम पिछले दो बार से लगातार आईपीएल का खिताब जीतती आ रही है और इस बार भी मुंबई की टीम ही खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या मुंबई की टीम जीत की हैट्रिक लगा सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
