WTC का फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान में दर्शकों को दी गई अनुमति
नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी ने फैसला लिया है कि टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में दर्शको को मैदान में आने की अनुमति दी जाएगी। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए 4000 दर्शकों को अनुमति दी जाएगी। सितंबर 2019 के बाद पहली बार ईसीबी ने मैदान में 19 मई को दर्शकों के आने की अनुमति दी है। इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में हैंपशायर और लाइसेश्टशायर के बीच मैच में 1500 दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दी गई थी। हैंपशायर काउंटी क्लाब के मुखिया रॉड ब्रैंसग्रोव ने बताया कि टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए टिकटों की भारी मांग है
मैच के लिए किस तरह से टिकटों की वितरण किया जाएगा इस बारे में रॉड ने कहा कि मैदान में 50 फीसदी दर्शकों की अनुमति का फैसला आईसीसी लेगा, यानि 2000 टिकट किसे दिए जाने हैं यह आईसीसी तय करेगा। लेकिन हमे पहले ही मांग से दोगुना आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस मैच के लिए लोगों में जबरदस्त रुचि है और टिकटों की मांग बहुत ज्यादा है। कोरोना के चलते जिस तरह से ब्रिटेन में यात्रा पर पाबंदी है उसके चलते रॉड इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि आईसीसी और बीसीसीआई के कितने पदाधिकारी मैच को देखने के लिए पहुंचेंगे। अगर पदाधिकारी मैच देखने नहीं आते हं तो टिकट दर्शकों को दिए जाएंगे। हम भारतीय टीम का इंतजार कर रहे हैं। उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। मैदान में काउंटी क्रिकेट के अन्य मैच चल रहे हैं और इसमे दर्शक आ रहे हैं। बता दें कि टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
गौर करने वाली बात है कि भारतीय टीम 3 जून को इंग्लैंड पहुंचेगी इसके बाद क्वारेंटीन टाइम पूरा करने के बाद भारतीय टीम मैदान में अभ्यास करने के लिए उतरेगी। फिलहाल भारतीय टीम मुंबई में 14 दिन के क्वारेंटीन में है। सभी टीम के सदस्य 14 दिन का क्वारेंटीन पूरा करने के बाद चार्टर प्लेन से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। अहम बात यह है कि भारतीय टीम के साथ महिला टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। टीम इंडिया का यह दौरा तकरीबन तीन महीने का है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
