IND vs ENG: सचिन-गांगुली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं शिखर-रोहित, देखें आंकड़े
India vs England Rohit Sharma Shikahr Dhawan pair ready to join elite list of Sachin Tendulkar Sourav Ganguly See record: नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम ने क्रिकेट के हर प्रारूप में अपना दबदबा कायम रखा है, खास तौर से एकदिवसीय क्रिकेट में और ऐसा कर पाने के पीछे एक अहम कारण रहा है और वो है रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी का होना, जिसने भारत के लिये इस प्रारूप में ऊपर से बल्लेबाजी करते हुए काफी रन बनाने का काम किया है। भारतीय टीम के लिये यह जोड़ी वनडे क्रिकेट में बड़े से बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसा प्लेटफॉर्म बनाती है जिससे नीचे आने वाले बल्लेबाजों के लिये रन बनाना आसान हो जाता है और वो भारत को मैच जिताने में सफल रहते हैं।
और पढ़ें: NZ vs BAN: जिस कैच के चलते हुआ विवाद, अब उसको लेकर जैमिसन पर लगा भारी जुर्माना, जानें क्या है मामला
इसी जोड़ी के चलते मॉर्डन डे लेजेंड के नाम से मशहूर विराट कोहली भी अपना नैचुरल गेम खेल पाने की आजादी ले पाते हैं और इस प्रारूप में नंबर 1 खिलाड़ी बने हुए हैं। भारतीय टीम की इस जोड़ी को दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी से तुलना की जाती है और जब शुक्रवार को यह जोड़ी मैदान पर उतरेगी तो उसके पास पूर्व कप्तानों की ओपनिंग जोड़ी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा।
और पढ़ें: IND vs ENG: विराट की आक्रामकता से डरे बेन स्टोक्स, कहा- मुझे रन न बनाने वाले कोहली पसंद

इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच जायेगी रोहित-शिखर की जोड़ी
भारतीय टीम के लिये बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक 4911 रन बनाये हैं और दूसरे वनडे में अगर यह जोड़ी 89 रन बनाने में कामयाब हो जाती है तो वो भारत के लिये 5000 रन बनाने वाली दूसरी सलामी जोड़ी बन जायेगी। धवन-रोहित की जोड़ी से पहले भारत के लिये यह कारनामा सिर्फ सचिन और गांगुली की जोड़ी ने ही किया है।

दिग्गजों की इस लिस्ट में शुमार हो जायेंगे रोहित-शिखर
सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी ने भारत के लिये 176 पारियों में 8227 रन जोड़ने का काम किया है जो कि दूसरे नंबर पर काबिज महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा की जोड़ी से काफी ज्यादा है। संगाकारा और जयवर्धने की जोड़ी ने 151 पारियों में 5992 रन बनाने का काम किया है। वहीं ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो रोहित और शिखर धवन की जोड़ी 5000 रनों का आंकड़ा पार करने वाली 7वीं जोड़ी बन जायेगी। भारत के लिये रोहित और विराट कोहली की जोड़ी ने भी काफी रन बनाने का काम किया है। कोहली-रोहित की जोड़ी की बात करें तो 80 पारियों में इस जोड़ी ने 18 शतकीय साझेदारियां करते हुए 4878 रन बनाने का काम किया है।

तोड़ सकते हैं गिलक्रिस्ट-हेडेन का रिकॉर्ड
वहीं अगर रोहित-शिखर की जोड़ी शतकीय साझेदारी करने में कामयाब हो जाती है तो वो सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ियों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच जायेगी। इस जोड़ी में सचिन-गांगुली का नाम 26 शतकीय साझेदारियों के साथ सबसे ऊपर काबिज है। वहीं दिलशान-संगाकारा की जोड़ी 20 साझेदारियों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। इस लिस्ट में विराट-रोहित की जोड़ी 18 साझेदारियों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है और रोहित-शिखर की जोड़ी अगर शतकीय साझेदारी करती है तो 17 साझेदारियों के साथ चौथे पायदान पर आ जायेगी। वह इस लिस्ट में गिलक्रस्ट-हेडेन की जोड़ी को पीछे छोड़ने का काम करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
