इनचियोन। 17वें एशियन गेम्स में पदक तालिका में सबसे उपर चल रहे चीन को उस समय बड़ा झटका लगा जब चीनी खिलाड़ी झांग विंक्सू डोपिंग टेस्ट में फेल हो गयी। हैमर थ्रो में चीन की इस खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उनसे गोल्ड मेडल वापस ले लिया गया।
चीनी खिलाडी से गोल्ड मेडल वापस लिये जाने के बाद भारतीय खिलाड़ी मंजू बाला को इसका फायदा मिला है। मंजू बाला ने भी इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। लेकिन चीनी खिलाड़ी के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद मंजू बाला को रजत पदक विजेता घोषित किया गया।
मंजू ने हैमर थ्रो में 60.47 का स्कोर दर्ज किया था, जबकि गोल्ड मेडल विजेता झांग विंक्सू ने 77.33 का स्कोर दर्ज किया था। वहीं चीन की ही खिलाड़ी वांग झेंग ने 74.16 का स्कोर दर्ज कर रजत पदक अपने नाम किया था।
राजस्थान की 25 वर्षीय खिलाडी मंजू ने लखनऊ में इंटर-स्टेट प्रतियोगिता में 62.74 का स्कोर दर्ज करके एशियन गेम्स में अपनी जगह बनायी थी। एशियन गेम्स में यह पहला डोप टेस्ट है जिसका फायदा भारतीय खिलाड़ी को मिला है।