बड़ी खबर: आशीष नेहरा बने इस आईपीएल टीम के कोच, गैरी किर्स्टन को मिली ये जिम्मेदारी

नई दिल्ली। आईपीएल-2018 के लिए आशीष नेहरा को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने अपना मेंटर और गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। उनके साथ गैरी किर्स्टन को बल्लेबाजी कोच के रूप में चुना गया है। टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी अब भी डेनियल वेटोरी ही संभालेंगे 27 और 28 जनवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले बेंगलुरु की टीम ने ये बड़ा एलान किया है। नेहरा ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है।
वह गैरी किर्स्टन के कोच रहते विश्वकप 2011 जीतने वाली भारतीय टीम में खेल चुके हैं। पिछले काफी समय से इन दोनों के बैंगलोर से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। नेहरा ने संन्यास लेने के बाद क्रिकेट से जुड़े रहने की इच्छा जताई थी। तब उन्होंने कहा था कि वह आगे कोचिंग या कमेंट्री में हाथ आजमाना चाहेंगे। वह हाल ही में भारत-श्रीलंका सीरीज के दौरान कमेंट्री करते हुए भी नजर आए थे।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी किर्स्टन अब बैंगलोर के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं। आईपीएल में बैंगलोर का प्रदर्शन अब तक सामान्य रहा है और वह एक भी बार ख़िताब नहीं जीत पाई है। अब कर्स्टन और नेहरा को कोचिंग टीम में शामिल करने के बाद उन्हें उम्मीद होगी की उनकी किस्मत में कुछ बदलाव होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
