IND vs ENG: वीवीएस लक्ष्मण ने दिया दूसरे टेस्ट में भारत के लिए 1 बदलाव का सुझाव
नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था क्योंकि बारिश ने पूरे मैच पर अपना प्रभाव दिखाया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर को उतारने का फैसला किया था। पेसरों ने अच्छा काम किया जहां जसप्रीत बुमराह को नौ विकेट मिले। मैच के बाद कोहली ने कहा था कि वे इसी तरह के टीम कॉन्बिनेशन के साथ आगे भी बने रहना चाहते हैं।
रविंद्र जडेजा ने स्पिन गेंदबाजी काफी कम की लेकिन बैटिंग करते हुए 56 रन बनाए थे। वैसे तो भारतीय टीम अपने आजमाए गए फार्मूले पर चलती है लेकिन पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को लगता है कि शार्दुल ठाकुर की जगह पर रविचंद्रन अश्विन को जगह देनी चाहिए। भारत ने ठाकुर को चौथे सीम गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल किया था और उन्होंने दोनों पारियों में 4 विकेट भी चटकाए लेकिन बल्ले से योगदान देने में असफल रहे।
लक्ष्मण को लगता है कि अश्विनी गेंदबाजी के साथ-साथ बेटिंग में अच्छा योगदान दे सकते हैं। लक्ष्मण ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "मैं निश्चित तौर पर रविचंद्रन अश्विन को लेना चाहूंगा। इससे टीम में भारतीय गेंदबाजी अच्छी होगी और कप्तान के पास अन्य विकल्प भी मौजूद रहेंगे। परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, रविचंद्रन अश्विन ज्यादा सक्षम गेंदबाज हैं। उनके पास अच्छी योग्यता है और वे इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दबाव में डाल सकते हैं।"
वैसे आपको बता दें शार्दुल ठाकुर दूसरे टेस्ट मैच के लिए शायद उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि उनको चोट लगी है, ऐसे में रविचंद्रन अश्विन का ऑटोमेटिक सिलेक्शन होने की संभावनाएं काफी ज्यादा हो चुकी हैं। ठाकुर को हैमस्ट्रिंग इंजरी है तो किस बात की संभावना ही काफी ज्यादा है कि भारत एक अलग प्लेइंग इलेवन के साथ 12 अगस्त को शुरू होने जा रहे लॉर्डस् टेस्ट मुकाबले में उतर सकता है।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम ने भी एक बदलाव किया है उन्होंने मोईन अली को अपनी टीम में जगह दी है और वे डॉन लारेंस के जगह पर आए हैं। घरेलू टीम की बल्लेबाजी पहले टेस्ट मैच में फेल रही थी, वह तो भला हो कप्तान जो रूट का जो अगली पारी में उन्होंने इंग्लैंड को ढहने से बचा लिया वरना हार लगभग तय थी। हालांकि तब भी अंतिम दिन बारिश ना होती तो भी शायद भारतीय बल्लेबाज मैच जीत सकते थे लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए इंग्लैंड के पास भी पलटवार का मौका था। कुल मिलाकर पहले टेस्ट में मुकाबला रोमांचक रहा। अब दूसरे मुकाबले में भी कुछ इसी तरह से क्रिकेट एक्शन देखने की उम्मीद है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
