Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs New Zealand: दूसरे टी20 में मौसम का हाल, क्या बारिश बिगाड़ेगी कोई खेल?

नई दिल्लीः भारतीय टीम शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलेगी और रोहित एंड कंपनी चाहेगी कि यह मैच जीतकर सीरीज का भी मामला खत्म किया जाए। भारत पहले ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और अब एक और मैच जीतकर वह सीरीज जीतना चाहेगा।

इस मैच को लेकर मौसम का हाल जानते हैं कैसा रहेगा। यह मुकाबला रांची में होने जा रहा है जो धोनी के शहर के तौर पर क्रिकेट की दुनिया में चर्चित है। झारखंड की राजधानी रांची में बारिश होने के आसार लगभग ना के बराबर हैं। आजकल देश के उत्तरी भाग में ठंड शुरू हो चुकी है इसलिए रांची का दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मैच के दौरान यह तेजी से गिरेगा क्योंकि मुकाबला साढ़े सात बजे होगा। रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पिच क्यूरेटर कह चुके हैं कि साढ़े सात बजे के बाद भारी ओस गिरने जा रही है। यानी की पहले बैटिंग में रहने वाली टीम को बहुत फायदा मिलने जा रहा है। कुल मिलाकर एक बार फिर टॉस का खेल साबित हो सकता है।

दूसरी ओर भारत चाहेगा कि रोहित की कमान में सारे मुकाबले जीत लिए जाएं क्योंकि इसके बाद टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी जहां पर उनको आराम दिया गया है। कोहली टी20 में आराम कर रहे हैं और उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव को नंबर तीन पर भेजा जा रहा है जिन्होंने पहले मैच में 42 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली थी।

भारत के दूसरा पॉजिटिव भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाजों की सटीक बॉलिंग रही है जिन्होंने सही निशाने पर गेंद फेंकते हुए बल्लेबाज का जीना मुहाल किए रखा, हालांकि कुछ गैर अनुभवी गेंदबाजों ने दूसरे छोर से कुछ रन जरूर लुटाए हैं। देखने वाली बात होगी कि वेंकटेश अय्यर यहां पर गेंदबाजी करते हैं या नहीं। उनके बारे में सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि वे नेट्स पर जमकर बॉलिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं।

Story first published: Friday, November 19, 2021, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+