IPL का मेरी इंग्लैंड दौरे की तैयारियों पर नहीं पड़ेगा कोई असर: चेतेश्वर पुजारा
अहमदाबाद। Cheteshwar Pujara: टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की एक बार फिर से आईपीएल में वापसी हुई है। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 50 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा है। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर क्या आईपीएल में चुने जाने का पुजारा की तैयारियों पर कोई असर पड़ेगा इसपर खुद पुजारा ने बड़ा बयान दिया है। चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि आईपीएल मेरी इंग्लैंड के लिए तैयारियों पर कोई असर नहीं डालेगा। बता दें कि 2014 के बाद एक बार फिर से पुजारा की आईपीएल में वापसी हुई है।
माना जा रहा है कि इस बार आईपीएल अप्रैल-मई माह में खेला जाएगा। इसके ठीक बाद जून माह में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला होना है, ऐसे में अगर अगर भारतीय टीम इसके लिए क्वालिफाई करती है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ जून माह में लंडन के लॉर्ड्स पर फाइनल मुकाबला खेलना होगा। पुजारा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं आईपीएल का हिस्सा हूं,वापसी करना अच्छा लग रहा है, लेकिन साथ ही आईपीएल के खत्म होने के बाद इंग्लैंड सीरीज के लिए हमारे पास पर्याप्त समय होगा। आईपीएल के बाद इंग्लैंड में मैं कुछ काउंटी क्रिकेट खेल सकता हूं, लेकिन इसपर अंतिम फैसला आईपीएल के खत्म होने के बाद लूंगा।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर चेतेश्वर पुजारा ने जबरदस्त बल्लेबाज का प्रदर्शन किया था। आखिरी के दो टेस्ट मैचों में चेतेश्वर पुजारा की जुझारू पारी ने भारतीय टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी। पुजारा ने कहा कि मैं हमेशा से छोटा फॉर्मेट खेलना चाहता था, आईपीएल का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है, जहां से कई बड़े खिलाड़ी निकले हैं। आईपीएल में कुछ युवा प्रतिभाएं भी हमे मिली हैं, जिसने भारतीय टीम की काफी मदद की है। फिलहाल मेरा ध्यान टेस्ट सीरीज पर है, आईपीएल खत्म होने के बाद मैं यह फैसला लूंगा कि कि क्या काउंटी क्रिकेट खेलूंगा। फिलहाल मैं आगामी दो टेस्ट मैचों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा हूं क्योंकि दोनों ही टेस्ट मैच हमारे लिए काफी अहम हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
