फैन ने पूछा- आपकी उम्र क्या है? फिर शाहिद अफरीदी ने दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली। अगर आप फिट हैं, चेहरे पर निखार है तो फिर आपकी बढ़ती उम्र भी आपके लिए टेंशन नहीं बनती। कई हस्तियां ऐसी हैं जिनकी उम्र तो ज्यादा हो गई लेकिन दिखते यंग हैं। इस समय कोरोना वायरस के कारण लोग ज्यादातर अपने घर में समय बीता रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कई बार ऐसा देखा गया कि खिलाड़ियों ने अपने फैन्स के साथ सवाल-जवाब सेशन का आयोजन किया। इसी बीच पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने बुधवार को फैंस को ट्विटर पर कुछ सवालों के जवाब दिए।

दिया ये जवाब
अफरीदी से फैंस द्वारा ऐसे सवाल भी पूछ गए जिसका जवाब अफरीदी ने घुमा-फिराकर और मजेदार जवाब दिया। एक फैन ने पूछ डाला कि आपकी उम्र कितनी है जिसका अफरीदी काफी मजेदार जवाब दिया। अफरीदी ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है।
|
एक ने मांगा नंबर तो...
वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा कि अफरीदी से पूछा कि लाला आपका फोन नंबर क्या है...मैं अपनी पूरी जिंदगी में कम से कम एक बार मिलना चाहता हूं। अफरीदी इस सवाल को इग्नोर भी कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया ओर मजेदार अंदाज में लिखा कि मेरा नंबर 12345678910 है।
|
कोरोना का हुए थे शिकार
आपको बता दें कि भारत की तरह पड़ोसी देश पाकिस्तान भी कोरोना वायरस बीमारी से काफी प्रभावित रहा है। अफरीदी को इस दौरान काफी एक्टिव देखा गया और उनकी संस्था इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करती दिखाई दी। उन्होंने कई ब्रैंड्स के लिए फ्री में प्रचार करने का ऑफर भी दिया और बदले में राशन की मांग की जिससे वो उन्हें गरीब और जरूरतमंदों की मदद कर सकें। लोगों की मदद करते समय ही वो संक्रमित लोगों के संपर्क में आ गए और उन्हें भी कोरोना हो गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
