भारत और पाक के खिलाडियों पर जुर्माना
मोहाली 09 नवंबर . वार्ता . भारत और पाकिस्तान के खिलाडियों पर गुरूवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान अपने आेवर निर्धारित समय में पूरे नहीं करने के कारण जुर्माना किया गया है 1 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद . आई सी सी . के बयान के अनुसार दोनों टीमों ने इस मैच में निर्धारित समय में एक आेवर कम डाला 1 इस कारण खिलाडियों पर मैच फीस की पांच प्रतिशत और दोनों कप्तानों के खिलाफ इसकी दोगुनी रकम का जुर्माना किया गया 1 आई सी सी के मैच रेफरी रोशन महानामा ने दोनों कप्तानों भारत के महेन्द्र सिंह धोनी और पाकिस्तान के शोएब मलिक से बातचीत करने के बाद जुर्माने के बारे में फैसला किया 1 पाकिस्तान ने जीत के लिए जरूरी 322 रन मैच की आखिरी से पहले वाली गेंद पर बना कर विजय हासिल की 1 उसके गेंदबाजों ने 31 वाइड समेत 41 अतिरिक्त रन दिए 1 भारतीय गेंदबाजों ने भी 16 वाइड गेंदें डाली 1 पार्थिव.प्रभु 1223 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications