Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC में जो गलतियां की थी, वो भारत ने सुधार ली, पहले टेस्ट के दौरान लक्ष्मण ने कही ये बात

नई दिल्लीः इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण अंग्रेज टीम 183 रन बनाकर आउट हो गई है। भारत के पूर्व बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ की है और कहा है कि उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में की गई गलतियों को यहां पर नहीं दोहराया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया था लेकिन यहां पर भारतीय टीम ने परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझा और गेंदबाजों ने आग उगलती हुई बोलिंग की, इसका मतलब साफ था कि उन्होंने इंग्लिश परिस्थितियों को बेहतर तरीके से पढ़ा।

लक्ष्मण ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए बताया, "यह भारतीय टीम की ओर से बेहतरीन प्रयास है, बुमराह पहले ओवर से ही पर धारदार दिखाई दिए। उन्होंने जो गलतियां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में की, मुझे लगता है उसमें सुधार किया है और ऐसा करने का एक ही तरीका है कि आप नेट में जाइए ट्रेनिंग कीजिए और जहां पर आपको समस्या है उन क्षेत्रों में काम कीजिए।"

बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कोई विकेट नहीं ले पाए थे और उन पर चिंता व्यक्त की गई थी लेकिन लेकिन इस बार उन्होंने जैसी गेंदबाजी की है वह काबिले तारीफ है और 4 विकेट चटकाए हैं। मोहम्मद शमी भी काफी घातक दिखाई दिए और उन्होंने 3 विकेट चटकाए। लक्ष्मण ने इन दोनों ही गेंदबाजों की काफी तारीफ की है और कहा है भूमरा और शमी ने अच्छी गेंदबाजी की उन्होंने इंग्लिश परिस्थितियों में बेहतर लाइन लेंथ पर बोलिंग की।

उन्होंने कहा, "एक टेस्ट सीरीज जीतने के लिए आपके दो या तीन गेंदबाजों को फॉर्म में होना जरूरी है और मैंने पहले दिन देखा बुमराह और शमी बेहतरीन लय में थे।"

फिलहाल यह भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है कि दोनों सीनियर तेज गेंदबाज अपनी धार के साथ बॉलिंग कर रहे हैं और अगर ऐसा ही पूरी सीरीज में रहता है तो अंग्रेज बल्लेबाजों को समस्याएं होनी तय है।

Story first published: Thursday, August 5, 2021, 15:02 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+