Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया करेगी 14 दिन का क्वारेंटीन, फिर श्रीलंका में खेले जाएंगे 3 इंट्रा-स्क्वायड मैच

नई दिल्लीः शिखर धवन की लीडरशिप में श्रीलंका जाने वाली भारतीय टीम अपने क्वारेंटीन के लिए तैयार है। टीम सोमवार से दो चरण में भारत में ही क्वारंटाइन करेगी जिसमें से 7 दिन उस वक्त पृथक वास में बिताने होंगे और बाकी के 7 दिन हल्के क्वॉरेंटाइन में बिताने होंगे। इसके बाद भारतीय टीम कोलंबो के लिए रवाना हो जाएगी जहां पर फिर से क्वॉरेंटाइन में रहना होगा। वहां तीन दिन का सख्त पृथ्कवास होगा जिसके बाद नरम क्वारेंटीन होगा जिसमें खिलाड़ी ट्रेनिंग भी कर सकेंगे।

यह टीम प्रैक्टिस के लिए तीन इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी जिसमें से एक T20 मुकाबला होगा और 2 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। भारत को श्रीलंका के दौरे पर तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन ही और इतनी ही T20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। पता चला है कि टीम इंडिया कुछ वास्तविक प्रैक्टिस मैच खेलना चाहती थी लेकिन कोविड के चलते यह संभव नहीं हो सका कि श्रीलंका ए टीम के साथ भारत का शेड्यूल फिक्स कर दिया जाए।

दूसरी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड में भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम को यहां किसी लोकल टीम से मैच खेलने को नहीं मिलेगा जिसके चलते भारतीय टीम इंट्रा स्क्वाड मैच खेलने के लिए उतरी। इस मुकाबले की शुरुआत 11 जून को हुई थी और भारत के खिलाड़ियों को दो बराबर ग्रुप में बांट दिया गया। एक ग्रुप में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा विराट कोहलीम अजिंक्य रहाने, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा थे तो दूसरी टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन शामिल थे।

टीमों का विभाजन गेंदबाजी और बल्लेबाजी विशेषज्ञता के आधार पर किया गया। बीसीसीआई ने इस मैच का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। खेल में बाकायदा दो अंपायर भी उतारे गए हैं। यहां आप मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी की तैयारी तो विराट कोहली के साथ गिल को बैटिंग की तैयारी करते हुए देख सकते हैं इसके बाद इशांत शर्मा नजर आते हैं और विराट कोहली बहुत मुस्तैद होकर खेल रहे हैं। खास बात यह है कि इस दौरान मौसम बड़ा सुहाना दिखाई दे रहा है जहां पर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपनी गेंदबाजी के अच्छे हाथ दिखाए। लेकिन एक बार फिर से हाईलाइट ऋषभ पंत ले गए जिन्होंने आगे बढ़कर छक्के मारने जारी रखा है। उन्होंने इस मैच में अर्धशतक लगाया।

Story first published: Saturday, June 12, 2021, 13:28 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+