Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चोट के चलते फ्रेंच ओपन से हटीं स्टार महिला टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स

नई दिल्ली। अमेरिका की स्टार महिला टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स चोटिल होने के कारण फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। तीन बार की चैंपियन रह चुकी सेरेना ने क्रिस्टी ऑन को सीधे सेटों में हराकर सोमवार को फ्रेंच ओपन के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई थी। उनके टखने में चोट है जो अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। वह क्रिस्टी ऑन के खिलाफ हुए मैच में टखने पर पट्टी बांधे हुए मैच खेलने उतरी थीं।

39 वर्षीय सेरेना मारग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने के लिए प्रयास कर रही थी। विलियम्स ने एक समाचार सम्मेलन में बताया, ''मैं ऐसा महसूस कर रही हूं कि मुझे चलने में दिक्कत आ रही है। विलियम्स ने कहा कि उन्हें अभी यह तय करना बाकी है कि क्या वह इस सीजन में फिर से खेलेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें दो सप्ताह के पूर्ण आराम की आवश्यकता है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह अभी भी अपना करियर जारी रखना चाहती हैं।

सेरेना विलियम्सन ने कहा, ''मुझे टेनिस खेलना बहुत पसंद है। मुझे प्रतिस्पर्धा करना पसंद है। यह मेरा काम है और मैं अभी भी इस पर बहुत अच्छी हूं। मैं कुछ चीजों के बहुत करीब हूं और मुझे ऐसा लगता है कि मैं लगभग वहां हूं।" उन्होंने आगे कहा कि टखने की चोट अभी ठीक नहीं हुई है। ऐसी संभावना भी है कि इस साल एक और टूर्नामेंट नहीं खेलेगी। चोट अभी भी चलने में परेशान कर रही है जो कि एक संकेत है कि मुझे ठीक होने की कोशिश करनी चाहिए।"

Story first published: Wednesday, September 30, 2020, 16:38 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+