Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिस गेल बोले मेरे सामने आने से पहले गेंदबाजों की रातों की नींद उड़ जाती है, उनके भीतर मेरा खौफ है

नई दिल्ली। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर जाने जाने वाले क्रिस गेल अभी भी आईपीएल में अपना परचम फहरा रहे हैं। 41 साल की उम्र में भी गेल अपने खेल से मैच का रूख बदलने का माद्दा रखते हैं। पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में हिस्सा ले रहे क्रिस गेल अपने खास अंदाज के लिए भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह बेबाक तरह से अपनी बात को लोगों के बीच रखते हैं। पिछले 20 सालों से गेंदबाजों की धुनाई कर रहे क्रिस गेल को शायद ही कोई खिलाड़ी चुनौती दे पाए।

गेंदबाजों को एक हफ्ते पहले से डर लगने लगता है

गेंदबाजों को एक हफ्ते पहले से डर लगने लगता है

पंजाब किंग्स की ओर से क्रिस गेल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। गेल के सामने गेंदबाजी करना किसी भी गेंदबाज के लिए चुनौतीभरा होता है। दुनिया के बेस्ट गेंदबाज भी गेल के सामने गेंदबाज करने से पहले अपनी योजना बनाते हैं। किस तरह से विरोधी टीम के गेंदबाजों के भीतर क्रिस गेल खौफ पैदा करते हैं यह किसी से छिपानहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में क्रिस गेल ने कहा कि जब गेंदबाज को पता होता है कि वह मेरे खिलाफ गेंदबाजी करने वाला है तो वह एक रात पहले या फिर एक ङफ्ते पहले से ही डरा हुआ रहता है। मैं उनके भीतर इस तरह का डर पैदा करता हूं, अगर गेंदबाज कहता है कि मैं झूठ बोल रहा हूं तो तो सच यह है कि वो झूठ बोल रहा है।

 रातों की नींद उड़ जाती है

रातों की नींद उड़ जाती है

क्रिस गेल ने कहा कि मेरा भरोसा कीजिए यह हमेशा होता है। रात को नींद नहीं आती है, टीम मीटिंग में जब वो सिर्फ एक खिलाड़ी के बारे में दो घंटे तक बात करते हैं, खेल में मेरा इस तरह का असर होता है, लिहाजा बाकी आप समझ सकते हैं। इस साल टी-20 विश्वकप भी होना है, ऐसे में विश्वकप को लेकर गेल ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी टीम टी-20 विश्वकप जीत की हैट्रिक लगाए। गौरतलब है कि गेल 2012 और 2016 में विश्वकप विजेता वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे।

 लगातार तीसरी बार जीतना चाहते हैं विश्वकप

लगातार तीसरी बार जीतना चाहते हैं विश्वकप

क्रिस गेल ने कहा कि मेरे लिए विश्वकप जीतना बहुत बड़ी बात है, शायद मैं पहला व्यक्ति हूं जो 40 से ऊपर है और तीन बार विश्वकप जीते। मेरे लिए यह तीसरी बार होगा, यह जबरदस्त है। विश्वकप जीतने के लिए हम अपना सबकुछ करेंगे। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो ये कर सकते हैं। यह भारत में होने जा रहा है। हम सभी विश्वकप जीतना चाहते हैं। एक बार फिर से इतिहास बना सकते हैं, यह जबरदस्त होगा

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 13:09 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+