चिलिच को चेन्नई ओपन का ख़िताब
क्रोएशिया के मारिन चिलिच ने एक बार फिर चेन्नई ओपन टेनिस प्रतियोगिता का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. रविवार को हुए फ़ाइनल मैच में चिलिच ने स्विट्ज़रलैंड के स्टैनिसलास वावरिन्का को 7-6 (7-2) और 7-6 (7-3) से मात दी.
इस मैच से पहले वावरिन्का के ख़िलाफ़ कोई भी मैच न जीत पाए चिलित को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए भी काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी. इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों सेट टाई ब्रेकर तक गए.
प्रदर्शन लेकिन टाई ब्रेकर का नतीजा चिलिच के पक्ष में गया और इस तरह वे लगातार दूसरी बार चेन्नई ओपन का ख़िताब जीतने में सफल रहे. लेकिन टाई ब्रेकर का नतीजा चिलिच के पक्ष में गया और इस तरह वे लगातार दूसरी बार चेन्नई ओपन का ख़िताब जीतने में सफल रहे.
दो घंटे 40 मिनट तक चले इस फ़ाइनल के बाद 21 वर्षीय चिलिच ने कहा कि ये उनके लिए सबसे लंबा फ़ाइनल मैच था. उन्होंने कहा, "इतने समय तक अपने खेल का स्तर बनाए रखना काफ़ी मुश्किल होता है. मुझे ख़ुशी है कि मैं अपना ख़िताब बचाए रखने में सफल रहा."
चिलिच के लिए यह छठा एटीपी ख़िताब था. 18 जनवरी से मेलबर्न में शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले इस ख़िताब से उनका मनोबल भी बढ़ेगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
