Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फेडरर और मरे सेमीफाइनल में पहुंचे

सिनसिनाटी (ओहायो)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता वाले टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने आस्ट्रेलिया के ल्यूटन हेविट को हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं ब्रिटेन के एंडी मरे ने भी जुलियन बेनेत्यू को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

शुक्रवार को खेले गए एक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड के फेडरर ने आस्ट्रेलिया के ल्यूटन हेविट को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दे दी। 70 मिनटों तक चले इस मुकाबले में पूर्व विश्व नंबर एक हेविट फेडरर के सामने मजबूती से खड़े न रह सके और तमाम कोशिशों के बावजूद वह इस स्विस स्टार पर हावी भी नहीं हो पाए।

मैच के बाद फेडरर ने कहा, "मेरे लिए यह एक आसान मैच रहा। मैंने सहजता से खेल दिखाया जिससे नतीजा मेरे पक्ष में रहा। हेविट अपना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।"

उधर, एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मरे को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने तीन सेटों तक चले मैच में जुलियन बेनेत्यू को 4-6, 6-3, 6-1 से पराजित किया। मरे ने कहा, "जब दोनों अच्छा टेनिस खेल रहे हों तो आप यह नहीं कह सकते कि कौन जीतेगा। यह एक बड़ा मैच था और मेरे विश्वास को और बढ़ाने वाला भी था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+