भारत-बेल्जियम का हॉकी मैच देख रहे पीएम मोदी, बोले- टीम और उसकी स्किल पर गर्व है
नई दिल्ली, 03 अगस्त। भारत और बेल्जियम के बीच ओलंपिक में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। तकरीबन पांच दशक के बाद भारत ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा है। पूरा देश इस समय भारतीय टीम को सपोर्ट कर रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय टीम का बेल्जियम के साथ मुकाबला देख रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, मैं भारत बनाम बेल्जियम हॉकी पुरुषों के सेमीफाइनल मुकाबले को देख रहा हूं। मुझे टीम और उनकी स्किल पर गर्व है, मेरी टीम को शुभकामनाएं।
चार दशक के बाद जिस तरह से भारतीय टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है उसके बाद पूरे देश में हॉकी को लेकर अलग ही जुनून देखने को मिल रह है। लोग भारतीय टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी के अलावा भारतीय टीम के डिफेंडर वरुण के माता-पिता भी सुबह से ही मैच देख रहे हैं और टीम व अपने बेटे का हौसला बढ़ा रहे हैं। वहीं गुरजंत सिंह का परिवार भी मैच को देख रहा है और टीम का हौसला बढ़ा रहा है।
यह मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। दशकों बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय टीम इस मैच में अपनी पूरी ताकत झोंकने की कोशिश करेगी। अगर भारतीय टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल होती है तो यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि होगी। लेकिन भारत को इसके लिए बेल्जियम के खिलाफ जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करना होगा। बेल्जियम की टीम जबरदस्तय लय में है और उनके खिलाड़ी आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं। अगर भारतीय टीम यह मैच हार जाती है तो भी कांस्य पदक की रेस में टीम इंडिया बनी रहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
