ऑस्ट्रेलिया शानदार वापसी करेगा: क्लार्क

By Staff

स्टुअर्ट क्लार्क का मानना है कि उनकी टीम दक्षिण अफ़्रीका से श्रृंखला हारने के बावजूद नए जोश के साथ अपनी शानदार वापसी करेगी.

क्लार्क इस साल की श्रृंखला हार और 2005 की एशेज़ श्रृंखला हार में समानता महसूस करते हैं, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया फिर अपनी फ़ार्म में आया था और लगातार 16 टेस्ट मैच जीते थे.

कोहनी में चोट लगने की वजह से मैदान के बाहर रहे क्लार्क ने कहा, "मैं अपने आसपास बहुत कुछ तेज़ी से बदलते हुए देख रहा हूँ."

'द एज' के मुताबिक क्लार्क ने कहा, "यह बहुत आदर्श श्रृंखला नहीं रही लेकिन जैसे कि हमने 2005 की एशेज़ श्रृंखला में देखा कि इस तरह की हार दरअसल कुछ नया की शुरूआत की तरह है." उन्होंने कहा, "उन नुकसानों के बाद हमने 16 टेस्ट मैच जीते थे."

ऑस्ट्रेलिया को नुकसान

घरेलू श्रृंखला में क्लार्क की अनुपस्थिति से ऑस्ट्रेलिया काफ़ी नुकसान में रहा ख़ासतौर पर तब जबकि ब्रेट ली भी घायल थे.

क्लार्क पीटर सिडल जैसे नवोदित खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हैं जो उनके अनुसार दक्षिण अफ़्रीका और इंग्लैंड के दौरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

उनके अनुसार, "परिणाम इन खिलाड़ियों के पक्ष में नहीं गए हैं. हम उन पर दोष भी नहीं लगा सकते हैं लेकिन यह देखते हुए कि उन्होंने अभी बहुत ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुक़ाबलों में हिस्सा नहीं लिया, मुझे लगता है कि वे अच्छा काम कर रहे हैं."

क्लार्क ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज़ के लिए अच्छी तरह तैयार हैं.

Story first published: Monday, January 5, 2009, 17:57 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+