Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 WC: टीम इंडिया को राहत, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए हार्दिक पाडंया हुए फिट

नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या पिछले कुछ महीनों में भारत के लिए एक अजीबोगरीब खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। टीम इंडिया के हिसाब से उनके पास ले-देकर एक ही ऑलराउंडर है और वह हार्दिक पांड्या हैं। लेकिन हार्दिक ना तो बैटिंग कर पा रहे हैं और ना ही बॉलिंग, फिर भी टीम उनको बड़ा वीवीआईपी ट्रीटमेंट देती दिखी है। कोहली आधी क्षमता वाले हार्दिक से भी काम चलाने के लिए बड़े उत्सुक लगे हैं। फिलहाल तो हार्दिक का बॉलिंग ना करना ही मुसीबत बना हुआ था लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जब उनका कंधा भी ठुक गया तो फैंस की भी आह निकल गई।

अच्छी बात यह आई है कि पांड्या को अगले मैच के लिए फिट घोषित कर दिया गया है क्योंकि स्कैन में उनकी चोट कुछ खास नहीं बताई गई है। ये विराट कोहली एंड कंपनी के लिए बड़ी राहत की बात है क्योंकि टीम ने हार्दिक पर विश्वास का तगड़ा निवेश किया हुआ है।

आईसीसी टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में अब हार्दिक को खेलना चाहिए। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में कंधे में चोट लगने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैच के लिए फिट हैं।

एएनआई से बात करते हुए, घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने कहा कि ऑलराउंडर पहले से ही बेहतर महसूस कर रहा है। सूत्र ने कहा, "कोई समस्या नहीं है और वह पहले से ही अच्छा महसूस कर रहा है। यह सिर्फ एक एहतियाती स्कैन था और टीम प्रबंधन कोई मौका नहीं लेना चाहता था क्योंकि कल टूर्नामेंट का केवल पहला मैच था।"

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद हार्दिक को स्कैन के लिए ले जाया गया था।

बीसीसीआई की मीडिया टीम ने जानकारी दी थी, ''हार्दिक पांड्या के दाहिने कंधे पर बैटिंग के दौरान चोट लग गई थी। अब वह स्कैन के लिए गए हैं।''

हार्दिक पांड्या को विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच फिनिशर बनाकर भेजा और उन्होंने बदले में 8 गेंदों पर 11 रनों की पारी खेली। अपना बेस्ट दिन होने पर इतनी ही गेंदों पर 25-30 रन बनाने का दम रखने वाले हार्दिक उस दिन पूरी भारतीय टीम की तरह सुस्त साबित हुए थे। विराट कोहली ने भी धीमा अर्धशतक लगाया था। केवल ऋषभ पंत में कुछ दम दिखा था लेकिन वे गियर चेंज करते-करते आउट हो गए।

Story first published: Tuesday, October 26, 2021, 12:45 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+