ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बने रहेंगे माइकल क्लार्क
सिडनी। ट्वेंटी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क से कप्तानी नहीं छीनी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने उनकी कप्तानी बरकरार रखी है।
क्लार्क को इसीसाल जुलाई में पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड में खेली जाने वाली दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाए रखा गया है। ये मैच पांच और छह जुलाई को बर्मिघम में खेले जाने हैं। इस श्रृंखला के साथ-साथ चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी टीम घोषित कर दी है। पीठ में तकलीफ के कारण टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज शान मार्श की वापसी हुई है।
क्लिक करें: क्रिकेट की खबरें | आपका राशिफल
इसी दौरे में आस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के साथ दो मैचों की श्रृंखला भी खेलनी है। इस श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टीम का चयन अभी नहीं किया गया है। आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान में यह श्रृंखला खेलनी थी लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे इंग्लैंड में कराया जा रहा है।
आस्ट्रेलियाई एकदिवसीय टीम : शेन वॉटसन, शान मार्श, रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, माइकल हसी, कैमरन व्हाइट, ब्रैड हैडिन, स्टीवन स्मिथ, जेम्स होप्स, मिशेल जानसन, नेथन हारित्ज, रेयान हैरिस, क्लिंट मैके, डगलस बोलिंगर।
ट्वेंटी-20 टीम : शेन वॉटसन, डेविड वार्नर, माइकल क्लार्क, माइकल हसी, डेविड हसी, डेनियल क्रिस्टियन, कैमरन व्हाइट, ब्रैड हैडिन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल जानसन, नेथन हारित्ज, रेयान हैरिस, डिर्क नैन्स, शॉन टेट।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications